बधाइयां! सोनम-आनंद बने माता-पिता, तो नाना बनने पर ख़ुशी से झूम उठे अनिल कपूर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर लंबे वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थी। सोनम कपूर के फैंस भी उनके बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। जिसके बाद बॉलीवुड में चारो तरफ ख़ुशी की लहर दौड़ गई।
आपको बता दे, सोनम ने मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें लिखा है-
"20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।"
नीतू कपूर ने भी दी बधाई!
अभिनेत्री के बेटा होने की जानकारी अभिनेत्री नीतू कपूर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और उनके परिवार का खास पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बयान का है। नीतू कपूर ने पोस्ट में सोनम को टैग करते हुए लिखा:-
"20.08.2022 को, बेहद खुशी और दिल के साथ अपने खूबसूरत बेबी का स्वागत किया। इस सफर में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है - सोनम और आनंद।"
नाना बने अनिल कपूर क्या बोले?
सोनम के पिता, बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बच्चे के ग्रैंड पेरेंट्स की तरफ से एक बहुत प्यारा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनिल कपूर ने लिखा, '20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'

सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारा दिल गर्व, और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है। अनिल ने लिखा, 'खुशी में सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स'
आपको बता दे, अपने नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी, बेटे हर्षबर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा। अनिल कपूर ने इस पोस्ट के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा सिर्फ एक ब्लैक हार्ट लगाया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लेजेंड सिंगर बॉब मार्ले और द वेलर्स का गाना 'थ्री लिटल बर्ड्स' भी ऐड किया।
करीना कपूर और फराह खान ने दी बधाई
उधर सोशल मीडिया पर सोनम के मां बनने की खबर से करीना कपूर से लेकर फराह खान तक बहुत खुश हैं। जहां करीना ने सोनम और आनंद की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी, वहीं फराह ने भी नए पेरेंट्स को मुबारकबाद दी।
2018 में हुई थी सोनम-आनंद की शादी!
मई 2018 में हुई थी कपल की शादी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं।'