सोहेल खान लेंगे अपनी पत्नी सीमा से तलाक, रिश्ता खत्म करने के लिए पहुंचे कोर्ट!

बॉलीवुड के बड़े खान परिवार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। खबर है कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे है। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान क्या क्या हुआ? आइये जानते है इस रिपोर्ट में।
शादी के 24 साल बाद सोहेल खान का पत्नी से तलाक?
बॉलीवुड में एक और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। एक्टर सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा से अलग होने जा रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच नजदीकियों से ज्यादा दूरियां दिखी।

BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। फ़िलहाल दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया!
मीडिया खबरों के अनुसार, सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा को आज फैमिली कोर्ट में देखा गया। दोनों ने तलाक की अर्जी डाली है। खबरों के मुताबिक दोनों ने अचानक से अलग होने का फैसला किया था। इसके बारे में किसी को नहीं बताया गया, और दोनों ने अपने इस फैसले को प्राइवेट रखना सही समझा था।
कपल से जुड़े एक करीबी दोस्त ने बताया कि सीमा और सोहेल के बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों ने इस फैसले को मिलकर लिया है और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में किसी भी तरफ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
सोहेल-सीमा ने की थी भाग कर शादी!
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सोहेल खान सलमान खान के सबसे छोटे भाई है, और मशहूर राइटर सलीम खान के सबसे छोटे बेटे। वंही सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने सोहेल खान से साल 1998 में शादी की थी।

सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और सोहेल मुंबई के। लेकिन फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए सीमा मुंबई गई और सोहेल से मुलाकात हो गई। खबरों के अनुसार, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया, इसके बाद इन दोनों का इश्क खूब परवान चढ़ा।
#SeemaKhan #SohailKhan get Divorce af 24 years at family court in Bandra @viralbhayani77 pic.twitter.com/4XBh5MPmia
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) May 13, 2022
सोहेल के मुताबिक, उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। क्यूंकि सीमा सचदेव और सोहेल खान का धर्म अलग-अलग था।

जंहा सोहेल एक मुस्लिम खान परिवार से है, वंही सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। खैर परिवार के विरोध के चलते जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
Have Sohail Khan, Seema Khan filed for divorce?
— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/xULwpnWyuX#SohailKhan #SeemaKhan #divorce #SohailKhanSeemaKhanDivorce pic.twitter.com/ZhyZi4Meoo
बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। इस कपल ने निकाह भी किया था। सीमा और सोहेल का रिश्ता 24 साल पुराना है और इन दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। सीमा और सोहेल के अलगाव की खबर खान परिवार के साथ ही बॉलीवुड के लिए भी एक तगड़ा झटका है। क्यूंकि 24 साल बाद ये हाथ छूट जाएंगे ऐसा किसी ने ना सोचा होगा।
यह खान परिवार का दूसरा तलाक है!
आपको बता दे, सोहेल खान अपने परिवार में पहले नहीं है... जिन्होंने किसी हिन्दू लड़की से शादी की और बाद में तलाक ले लिया हो। इससे पहले उनके बड़े भाई अरवाज खान भी मलाइका अरोड़ा से शादी कर तलाक ले चुके है। हालाँकि इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ रही नजदीकियां थीं।

मलाइका ने डिवोर्स के बदले अरबाज खान से एलिमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी।