21 साल की उम्र में "मिस इंडिया" बनी सिनी शेट्टी, 31 सुंदरियों को पछाड़कर जीता खिताब... देखिये तस्वीरें!

हाल में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस शानदार मुकाबले में 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद सिनी शेट्टी सुर्खियों में हैं। छोटी उम्र में बड़ी ऊंचाई को छूने वाली सिनी कई लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं उनकी ज़िंदगी, पढ़ाई और फैमिली से जुड़ी ख़ास बातें।
31 सुंदरियों को पीछे छोड़ मिस इंडिया बनीं सिनी शेट्टी!
देश को नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। फेमिना मिस इंडिया 2022 का ऐलान हो गया है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया है। ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है। खूबसूरती के साथ ही सिनी शेट्टी दिमाग से भी तेज हैं।

सिनी शेट्टी ने रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को पछाड़कर मिस इंडिया 2022 का तमगा अपने नाम किया। मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत रहीं। सिनी शेट्टी के सिर पर जीत का ताज मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने पहनाया।

आपको बता दे, सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की हैं। हालांकि उनका जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। मॉडलिंग के साथ-साथ सिनी की पढ़ाई भी जारी है। वह एक होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई में भी सफलता हासिल करने वाली सिनी ने मॉडलिंग की राह पकड़ी और मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंच गईं। इन दिनों सिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अमर उजाला की रिपोर्ट्स अनुसार, वे फिलहाल अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें बचपन से ही डांस में ख़ासा इंटरेस्ट रहा है। यही वजह है कि चार साल की उम्र में ही उन्होंने डांसिंग क्लास जॉइन कर लिया था और 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगेत्रम पूरा कर लिया। अरंगेत्रम पहले स्टेज परफॉरमेंस को कहा जाता है।
When dreams turned into reality 👑
— Sini Shetty (@sini_shetty) July 4, 2022
.
.
.
.
.#SiniShetty #MissIndiaFinale2022 #MissIndia2022 #FeminaMissIndia2022 #MissIndia pic.twitter.com/VmXwWjN7Uz
Danced for Thalapathy's Vaathi Coming during the DANCES OF INDIA segment in the Miss India Competition last night 🔥💥
— Sini Shetty (@sini_shetty) July 4, 2022
.
.
.#SiniShetty #MissIndiaFinale2022 #ThalapathyVijay𓃵 #Varisu #MissIndia2022 #Thalapathy67 #FeminaMissIndia2022 #Thalapathy66 #LokeshKanagaraj #VaathiComing pic.twitter.com/ZYexh43Qtc
Femina Miss India 2022 #SiniShetty talking about her fav actor @iamsrk 🤎..#SRK𓃵 #ShahRukhKhan𓀠 pic.twitter.com/5L9IgGRN2o
— Pathaan (@SRKzDevil) July 6, 2022
Karnataka's Sini Shetty crowned Femina Miss India 2022
— ANI Digital (@ani_digital) July 3, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/GDTKpbp4nR#Karnataka #MissIndiaFinale2022 #SiniShetty pic.twitter.com/xg0jMffBIy
सालों की मेहनत और अभ्यास के बाद इस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। डांसिंग के अलावा उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी खास ध्यान दिया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। सिनी के इंस्टाग्राम हैंडल से पता चलता है कि वह बेहतरीन डांसर हैं।

सीएसए की तैयारी कर रहीं सिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। कुकिंग और घूमने का शौक रखती हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब के अलावा टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल, INIFD मिस टैलेंटेड का खिताब अपने नाम किया है।

सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है। सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं। सिनी अपनी ज़िंदगी में हर पल को एन्जॉय करने में यकीन रखती हैं। वे मानती हैं कि ज़िंदगी में कुछ भी स्किप नहीं किया जा सकता है, इसलिए सफर का मज़ा लेना चाहिए।

सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं। सिनी की प्रोफाइल को देखकर और उनके बारे में जानकर एक बात तो साफ है वो ये कि सिनी मल्टीटैलेंटड हैं।

सिनी लुक्स में भी किसी से कम नहीं हैं। उनके किलर लुक्स बॉलीवुड हसीनाओं को मात देते हैं. सिनी का फैशन भी ऑन पॉइंट है। सिनी स्टाइलिश हैं, और उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं। यकीन मानिए सिनी की खूबसूरती पर दिल हार जाएंगे।