सिद्धू मूसेवाला का नया गाना SYL हुआ रिलीज, कुछ ही देर में यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया!

दिवंगत सिंगर व रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का गाना 'एसवआईएल' (SYL) रिलीज हो गया है। वंही रिलीज होते ही यूट्यूब पर गाना हिट हो गया, और देखते ही देखते गाने को 22 लाख से ज्यादा लोगो ने देख लिया। आपको बता दे, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 26 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे सिद्धू का आखरी गाना बताया जा रहा है।
SYL Song रिलीज होते ही छा गया!
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला। जिनकी मौत के बाद से ही उनके फैन्स लूप में उनके गाने सुन रहे हैं। वंही जब आज सिद्धू का आखिरी गाना रिलीज़ हुआ तो उसने पलक झपकते ही मिलियन व्यूज पा लिए। फ़िलहाल सिद्धू का गाना SYL, यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को तेजी से शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिवंगत सिंगर को याद कर रहे हैं। पहले छह मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। शुरुआती छह मिनट में ही गाना पूरी तरह से हिट हो गया। दो घंटे बाद इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा, 14 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और दो लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट किया।
SYL Song में किस कंट्रोवर्सी की बात हो रही है?
आपको बता दे, गाने का नाम SYL यानी सतलुज यमुना लिंक पर रखा गया है। गाने में इसी नहर विवाद को उठाया गया है। ये गाना सिद्धू ने ही लिखा था, लेकिन सिद्धू को क्या ही पता होगा कि बह इस गाने को आखरी बार गाएंगे। अब मूसेवाला की हत्या के करीब 26 दिन बाद उनका ये नया गाना रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सिद्धू मूसेवाला का नाम छा गया।
SYL OFFICIAL SONG OUT NOW LISTEN ON SIDHU MOOSE WALA’S OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL pic.twitter.com/Wvdcn07Zj5
— Sidhu Moose Wala (@iSidhuMooseWala) June 23, 2022
बता दे, SYL में सिद्धू ने सतलज-यमुना लिंक (SYL) नहर का जिक्र किया है। यानी सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिये पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को हवा दे गए। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया है।
SYL Song में क्या है ख़ास?
सिद्धू मूसेवाला के इस गाने में नदियों के पानी को बचाने की अपील की गई है। पूरे गाने में ग्राफिक्स से पंजाब की नदियों को दिखाया गया है। पानी की किल्लत को दिखाया गया है। सिद्धू मूसेवाला के कुछ पुराने विजुअल्स भी गाने में देखने को मिल रहे हैं। गाने में सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच और लाल किले पर सिख समाज के प्रतीक निशान साहिब को लहराने की सराहना की है।
tomorrow 6:00pm (ist)
— Sidhu Moose Wala (@iSidhuMooseWala) June 22, 2022
On official youtube channel “Sidhu Moose Wala” pic.twitter.com/iEOOAthyR7
वंही सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे विवादित मुद्दों का जिक्र किया है। सिद्धू के इस गाने के दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान चल रहा है, जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा गाने में पंजाब और पंजाबियों की शान का भी जिक्र किया गया है।
और भी गाने जल्द होंगे रिलीज!
याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला की अरदास के वक्त उनके पिता ने कहा था कि वो गानों से सिद्धू को जिंदा रखेंगे। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वो हर 5-6 महीने में सिद्धू का एक गाना रिलीज करेंगे, जिससे करीब अगले 5-7 साल तक सिद्धू के गाने रिलीज होते रहें और लोगों के दिलों में वो जिंदा बने रहें।
Bhai sare vahi hai 😆 https://t.co/KfXO41bI3K
— Vijender Singh (@boxervijender) June 23, 2022
वहीं मूसेवाला की टीम ने सभी म्यूजिक लेबल और प्रोड्यूसर से उनके अधूरे और अनरिलीज़्ड गानों को परिवार को सौंपने की मांग की है। टीम का कहना है कि उनके गीतों के साथ क्या करना है, यह तय करने के लिए उनके पिता या परिजनों को तय करना होगा।