इंतजार खत्म! मीका सिंह ने चुनीं अपनी दुल्हनिया, इस हसीना के गले में पहनाई वरमाला!

 | 
mika singh

इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह को आखिरकार उनकी दुल्हनिया मिल गई है। रियलिटी टीवी शो Swayamvar Mika Di Vohti के 2 महीने तक चले सफर के बाद सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपने सपनों की शहजादी के तौर पर चुन लिया है। मीका सिंह का संगीत से बेहद करीबी और पुराना रिश्ता रहा है, आखिर क्या है बो रिस्ता? चलिए हम आपको बताते है। 

आकांक्षा पुरी बनेगी मीका सिंह की दुल्हनियां!

मीका सिंह ने अपनी सबसे करीबी और स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना है। मीका सिंह से शादी रचाने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब मीका की वोटी बनने का उनका सपना सच हो गया है। फाइनल राउंड में आकांक्षा पुरी ने प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर मीका के दिल में अपनी जगह पक्की कर ली।

meeka singh
Image Source:AAJ Tak

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का साथ काफी पुराना और खास है। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी करीब 10-12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है। लेकिन अब दोनों की दोस्ती का गहरा रिश्ता प्यार में बदल गया है और यही वजह है कि मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुना है। 

12 लड़कियां बनना चाहती थी मीका की बोटी!

स‍िंगर मीका स‍िंह (Mika Singh) प‍िछले कुछ समय से टीवी शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) में अपनी दुल्‍हनिया ढूंढने में लगे थे। मीका की दुल्‍हन बनने की रेस में यूं तो 12 लड़कियां शाम‍िल हुईं। हर लड़की के साथ मीका सिंह का खास बॉन्ड देखने को मिला। लेकिन इन 12 में से सिर्फ तीन लड़कियां ही मीका सिंह के दिल में खास जगह बनाकर टॉप 3 में पहुंच पाई थीं। 

meeka singh
Image Source: news18India

मीका सिंह यूं तो इन तीनों ही महिलाओं को प्यार करने लगे थे लेकिन उन्होंने महसूस किया कि आकांक्षा उन्हें सबसे अच्छी तरह और सबसे करीब से जानती हैं। इसका एक कारण ये भी है कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह लंबे वक्त तक दोस्त रह चुके हैं। मीका सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें आकांक्षा, नीत और प्रांतिका तीनों में खास दोस्त नजर आता है, लेकिन उनके लिए वोटी आकांक्षा पुरी हैं। 

मीका ने वरमाला पहनाई लेकिन शादी नहीं की!

आकांक्षा को वरमाला और कंगन पहनाकर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के खूबसूरत सफर को पूरा किया। हालांकि, मीका सिंह ने शो में आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं रचाई है, सिर्फ एक्ट्रेस को अपने हमसफर के तौर पर चुना है।  शो के आखिर में आकांक्षा से शादी नहीं की है, लेकिन इन तीनों लड़कियों में से आकांक्षा को चुनते हुए मीका ने वरमाला उनके गले में जरूर डाल दी है। 

meeka singh
Image Source: news18India

दरअसल मीका ने साफ क‍िया है कि वह शादी के बंधन में बंधने से पहले आकांक्षा के साथ ब‍िना कैमरों के कुछ समय ब‍िताना चाहते हैं। मीका के स्‍वयंवर का फिनाले आज स्‍टार भारत पर प्रसार‍ित होगा। हालांकि हॉटस्‍टार पर इस शो का फिनाले आज सुबह ही र‍िलीज हो चुका है। 


मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के परिवार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।' बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पिछले 13-14 सालों से दोस्त रहे हैं और एक्ट्रेस बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में आई थीं। अब देखते हैं कि फैंस को मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की ग्रैंड वेडिंग कब देखने को मिलेगी। 

mika singh
Image Source: news18India

आपको याद द‍िला दें कि आकांक्षा पुरी, ब‍िग बॉस के कंटेस्‍टेंट रह चुके पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इन दोनों का र‍िश्‍ता तब खबरों में आया था, जब पारस ने शो में जाते ही आकांक्षा को छोड़ माह‍िरा शर्मा से द‍िल लगा ल‍िया था। इस शो में न आते हुए भी आकांक्षा पुरी काफी सुर्खियों में रही थीं।