'हर-हर शंभू' गाना गाने वाली मुस्लिम सिंगर पर भड़के उलेमा! बोले- ये इस्लाम के खिलाफ!

यूट्यूब (YouTube) पर अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली और इंडियन आइडल (Indian Idol) की पूर्व प्रतिभागी फरमानी नाज (Farmani Naaz) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा की वजह यह है कि उन्होंने मुसलमान होते हुए भी हाल ही में एक शिव भजन ‘हर हर शंभू’ गाया है। जिसके बाद, उनके खिलाफ देवबंद के मौलवी ने फतवा जारी किया है और उनकी आलोचना की है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
'हर-हर शंभू' गाना गाने वाली सिंगर से उलेमा खफा!
'हर-हर शंभू' इन दिनों यह भजन हर कोई गुनगुनाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भजन इतना पॉपुलर हुआ कि लोगों ने इसे अपने फोन की कॉलरट्यून तक बना लिया। इस सावन में हर-हर शंभू भजन ने भक्तों के मन को प्रसन्न कर दिया है, लेकिन अब इस भजन को गाने वाली सिंगर फरमानी नाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जहां बुजुर्गों, महिलाओं से लेकर युवाओं को यह भजन खूब पसंद आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ देवबंद के कुछ मौलानाओं ने गाने का विरोध करते हुए सिंगर के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। और फरमानी को गीत-संगीत से तौबा करने का कहा है। फरमानी को देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है।
What can anyone object to my singing #Har_Har_Shambhu Hymn? #FarmaniNaaz#HarHarShambhu #FarmaniNaaz #फरमानी_नाज pic.twitter.com/lhXw55mCuh
— Farmani Naaz (@FarmaniNaaz) August 2, 2022
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देवबंद के मौलाना इशाक गोरा ने कहा था, “हम एक लोकतंत्र में रह रहे हैं और हर किसी को अपना काम करने का अधिकार है। फरमानी नाज एक सिंगर हैं जो गा सकती हैं। उनके खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं किया गया है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हमारा धर्म अनुमति नहीं देता है अन्य धर्मों के लिए भजन गाए। यह शरीयत के साथ-साथ इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है।”
फतवे पर फरमानी नाज ने प्रतिक्रिया दी!
WATCH | फरमानी नाज़ की 'शिव भक्ति' वाली बहस के बीच 'दुपट्टा' क्यों ले आए इस्लामिक स्कॉलर ?
— ABP News (@ABPNews) August 1, 2022
रूबिका लियाकत @RubikaLiyaquat के साथ
हुंकार LIVE - https://t.co/smwhXUzF4C #IamFarmaniNaaz के साथ कमेंट करें अपनी राय #HunkarOnABP #FarmaniNaaz #HarHarShambhu pic.twitter.com/KTv65dJjuE
फतवे और आलोचनाओं पर फरमानी नाज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से उनकी आलोचना नहीं करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, “हम एक कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता। हम गाते समय कोई धर्म नहीं देखते हैं। हमें भगवान ने आवाज दी है। हम चाहते हैं कि उस आवाज से सबको खुश करें।"
उलेमा को नाराज करने वाली फरमानी नाज कौन हैं?
फरमानी नाज, वो सिंगर जो इंडियन आइडल के मंच पर अपनी पहचान बनाने, सक्सेस पाने के लिए पहुंची थीं। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. तभी तो बीच शो को छोड़ उन्हें जाना पड़ा था। फरमानी नाज ने इंडियन आइडल की अपनी जर्नी को पूरा नहीं किया तो क्या हुआ, उनके इरादे उसके बाद भी बुलंद रहे। वह यूट्यूब पर भी काफी पॉपुलर हैं।

उनके 3.84 मिलियन से अधिक सब्क्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 15 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो और रील्स को पोस्ट करती रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को फरमानी नाज के शानदार गाने सुनने को मिलते हैं। ये बात अलग है फरमानी के हालिया गाने पर विवाद हो रखा है।
फरमानी नाज शिव भजन गाकर मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। फरमानी ने पॉपुलर सॉन्ग हर हर शंभू गाया, जिसे लेकर देवबंदी उलेमा नाराज हो गए हैं। फरमानी का गाया सॉन्ग हर हर शंभू कावड़ यात्रा के दौरान जबरदस्त हिट हुआ।

इसी गाने पर देवबंदी उलेमा ने फरमानी को नसीहत देते हुए कहा कि ये इस्लाम के खिलाफ है। ये गुनाह है। फरमानी को इससे तौबा करनी चाहिए थी। सोशल मीडिया पर फरमानी को मुस्लिम होकर शिव भजन गाने पर ट्रोल किया जा रहा है।
बेटे को लेकर अकेले रहती हैं फरमानी!
फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। वे गरीब हैं और गाना गाकर ही गुजर बसर कर रही हैं। बता दें, साल 2017 में फरमानी का निकाह मेरठ के इमरान से हुआ था। कुछ समय बाद उन्हें एक बच्चा हुआ, जिसके बाद ससुराल वालों में फरमानी को उनके बच्चे के मेडिकल बिल का भुगतान करने को कहा।

चूँकि फरमानी एक घरेलू महिला थीं ऐसे में उनके लिए बिल का भुगतान करना संभव न था। ऐसे में जब ससुराल वालों ने उन्हें परेशान करना शुरू किया तो वह अपने मायके आकर रहने लगीं। इसके बाद फरमानी के पति ने दूसरी शादी कर ली। फरमानी ने इंडियन आइडल 2020 में पार्टिसिपेट किया था। मगर बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते फरमानी को बीच में ही वापस आना पड़ा था।