यूपी के बेटी शिनाता चौहान बनी मिस इंडिया रनर-अप, देखिये तस्वीरें और वीडियो!

देश को फेमिना मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) मिल गई है। सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है। वह 21 साल की हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत रनर अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान इस साल दूसरी रनर अप बनीं। चलिए जानते हैं फेमिना मिस इंडिया 2022 की दूसरी रनर अप शिनाता चौहान के बारे में।
कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब!
कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इवेंट रविवार (3 अप्रैल) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया।

सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वो CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
मिस इंडिया 2022 की टॉप रनरअप!
विजेता सिनी शेट्टी के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा। वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं। टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे। मिस इंडिया 2022 के फिनाले की रात में ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
The beautiful Jio World Convention Centre will remain a core memory for our Femina Miss India World 2022, @sini_shetty as this is the place where she won her precious crown 👑✨ #FeminaMissIndia2022 #JWCC #jioworldconventioncentre #JourneyToTheCrown #RoadToMissWorld pic.twitter.com/KLjNL7g9uP
— Miss India (@feminamissindia) July 8, 2022
आपको बता दे, फर्स्ट रनर अप रूबल राजस्थान के शाही राजघराने से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल को डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंटरेस्ट है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। वहीं सेकेंड रनर-अप शिनाता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वो 21 साल की हैं और उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है।
यूपी की बेटी बनी मिस इंडिया रनर-अप!
शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) 'ब्यूटी विद ब्रेन' का शानदार उदाहरण हैं। स्कूल की टॉपर रहीं शिनाता अब खूबसूरती के मंच पर भी टॉप कर रही हैं। जानिए मिस इंडिया 2022 की दूसरी रनर-अप यूपी की शिनाता के बारे में!

21 साल की शिनाता चौहान दो बार मिस उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं। शिनाता ने 16 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया एक्सक्लूसिव जीता था और यूएसए के एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल पेजेंट में अपने देश का नाम रोशन किया जहां उन्हें फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया।

वह अपने स्टूडेंट लाइफ के दिनों से ही स्कूल की टॉपर रहीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप भी किया। उन्होंने गणित और विज्ञान के ओलंपियाड में भी कई पदक जीते हैं। चौहान ने नई दिल्ली के कैम्ब्रिज स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
आसान नहीं था मॉडलिंग का सफर!
शिनाता के लिए उनके पिता बेहद बुद्धिमान और ईमानदार व्यक्ति हैं और वह उन पर और उनके मूल्यों पर बहुत भरोसा करती है और उनसे बेहद प्यार करती है। वो अपने पापा की तरह बनना चाहती हैं। वंही बह हर मौके पर अपनी माँ का सुक्रिया करना नहीं भूलती। शिनाता का मानना है कि आज बह जो कुछ है अपने पेरेंट्स के योगदान और प्यार की बजह से है।
Emotions fill the venue as the crowns are passed 💫🥹#FeminaMissIndia2022 #JourneyToTheCrown #BeautyPageants #RoadToMissWorld #GrandFinale pic.twitter.com/J1A9ID5Fow
— Miss India (@feminamissindia) July 4, 2022
शिनाता चौहान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने मॉडलिंग के सफर के बारे में बताया था। शिनाता कहती हैं कि आज वो जो कुछ हैं, उसमें उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी मां ने उनके इस सफर में बहुत साथ दिया है, जब सब उनके खिलाफ थे।
When dreams turned into reality 👑
— Sini Shetty (@sini_shetty) July 4, 2022
.
.
.
.
.#SiniShetty #MissIndiaFinale2022 #MissIndia2022 #FeminaMissIndia2022 #MissIndia pic.twitter.com/VmXwWjN7Uz
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिनाता की सबसे पसंदीदा फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ है। शिनाता बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं। आपको बता दे, शिनाता की मां मिस इंडिया 1994 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली थीं। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन भी शामिल थीं।

हालांकि किन्हीं कारणों के चलते शिनाता की मां ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था। अब शिनाता ने अपने मां के सपने को पूरा कर दिखाया है। इससे एक बात तो साबित हो जाती है कि मिस इंडिया जैसे बड़े मंच पर पहुंचने का हुनर उनके जींस में है मौजूद है। भविष्य के लिए शिनाता चौहान के लिए सुभकामनाए।