शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति बप्पा, कहा- गन्नु राजा साथ हैं, हर संकट की मात है

बीते दिन देशभऱ में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई लोगों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए। हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में गणेशोत्सव को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्या आम लोग और क्या सितारे सभी गणपति बप्पा का अपने-अपने तरीके से स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर पूरे परिवार के साथ मिलकर बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जिंदगी में जुलाई से आया संकट अभी तक टला नहीं है। पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं और अभिनेत्री अकेले बच्चों और काम काज दोनों को संभाल रही हैं। सीने में दर्द छिपाए आज एक बार फिर शिल्पा नजर आईं। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी ने खास दिन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे वियान संग पूरे भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की आरती करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

चेहरे पर वहीं जानी पहचानी बड़ी सी मुस्कुराहट थी. गोद में डेढ़ साल की लाडली बैठी थी और पास में बैठा था उनका लाडला जिसे वो लाड से खिला रही थीं लड्डू। इस तस्वीर ने यूं तो हर किसी का दिल जीत लिया। और ये वाकई किसी भी हैप्पी फैमिली की आदर्श तस्वीर हो सकती है लेकिन शिल्पा की इस मुस्कुराहट के पीछे जो दर्द है वो हम जानते हैं।
Harr saal ki tarah, iss saal bhi humaare GANNU RAJA saath hain, toh harr sankat ki maat hai🌺🙏🪔
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) September 10, 2021
Keeping up with our yearly tradition, sending blessings your way. May Bappa’s grace help you overcome all your hurdles & obstacles!❤️🙏
🌺|| गणपति बाप्पा मोरिया ||🌺#GanpatiAarti pic.twitter.com/Wh7rsRZ8Sm
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है:-
"हर साल की तरह, इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है। हमारी वार्षिक परंपरा को बनाए रखते हुए अपने तरीके से आशीर्वाद भेजें। बप्पा की कृपा आपकी सभी बाधाओं को दूर करने में आपकी मदद करे। गणपति बाप्पा मोरिया।"
आपको बता दे, शिल्पा शेट्टी पिछले 10 सालों से गणपति को घर पर लाती रही हैं. और इस साल भी उन्होंने इस परपंरा को कायम रखा है। शिल्पा इस बार संकटों से घिरी हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी विघ्नहर्ता उनकी जिंदगी के सभी विघ्न हर लेगें। जो दो तस्वीरें आज शिल्पा शेट्टी ने शेयर की हैं उनमें वो अपने घर के मंदिर में जमीन पर बैठीं दिख रही हैं।
ॐ गन गणपतए नमो नमः!
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) September 10, 2021
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः!
अष्ट विनायक नमो नमः!
गणपति बाप्पा मोरिया!
🌺🪔
~
Our Gannu Raja is back to visit us!😍🙏❤️✨#GanpatiBappaMorya #gratitude #blessed #family #love #festivals #GannuRaja #GaneshChaturthi pic.twitter.com/zTx16XPPBS
शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। तस्वीरो और वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी बड़े धूमधाम से गणेशोत्सव सेलिब्रेट कर रही हैं।

आपको बता दे, इससे पहले नंगे पांव शिल्पा शेट्टी लालबाग पहुंची थीं जहां से वो गणपति की प्रतिमा को पूरे आदर से घर लाईं और स्थापित करवाया। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।