पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को मिली जमानत, बोले- 'मुझे बलि का बकरा बनाया गया'

 | 
Shilpa shetty and Raj Kundra

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा पिछले दो महीने से जेल में बंद हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में इसी साल 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। 

Raj kundra and shilpa shetty

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए थे। इस मामले पर शिल्पा का वो बयान सामने आया था, जो उन्होंने पुलिस को दिया था। मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की थी क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं।  

पुलिस को दिया शिल्पा शेट्टी का बयान 

Raj Kundra and shilpa shetty

इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा भी शाम‍िल हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया था कि वह अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। 

राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि:- 

"उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं।"

वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। राज के साथ रायन थोर्प को भी जमानत मिली है।

Raj Kundra and shilpa shetty

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे।