आज किंग खान का बर्थडे, जश्न की तैयारी...रोशनी से जगमगाया मन्नत, देखिये वीडियो

आज बॉलीवुड किंगखान शाहरुख़ खान का जन्मदिन है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर खुशियों का ओवरडोज हुआ है। एक तो त्योहार का समय और ऊपर से आर्यन खान भी मन्नत वापस आ गए हैं। ऐसे में शाहरुख ने दुल्हन की तरह अपने आशियाने को सजवाया है...घर को दीये और लाइट्स से डेकोरेट किया गया है। देखें तस्वीरें।
आज 2 नवंबर, 2021 को शाहरुख़ खान 56 साल के हो जाएंगे। ऐसे में शाहरुख खान का घर रोशनी से जगमगा उठा है। शाहरुख खान किस कदर खुश हैं उसका अंदाजा आप आज उनके घर को देखकर ही लगा सकते हैं। एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि तमाम मुश्किलों के बाद उसका बच्चा घर वापसी कर रहा है।
और आज उनका बड्डे भी है। पिछला कुछ समय खान परिवार के लिए ठीक नहीं रहा। आर्यन खान की बेल को लेकर सभी काफी ज्यादा परेशान रहे। मगर आर्यन खान को सही वक्त पर बेल मिल गई। अब वे दीपावली पर भी घर पर एंजॉय करेंगे और पिता शाहरुख खान के जन्मदिन पर भी उनके साथ होंगे।
Mannat shining the brightest ❤️✨ #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/TD3INxubHS
— Neel Joshi (@neeljoshiii) November 1, 2021
शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले ही उनके घर गिफ्ट्स आना शुरू हो गए हैं. शाहरुख के घर गिफ्ट, केक, फ्लावर आना शुरू हो गए हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शाहरुख के बर्थडे से पहले ही उनके फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
gifts arrive at #mannat for #ShahrukKhan 's birthday tomorrow #kingkhan #SRK pic.twitter.com/u8xDxJNj9j
— SRK'S_Warrior1 (@SRKsWarrior__1) November 1, 2021
शाहरुख खान और गौरी खान के मन्नत को ब्लू लाइट्स से सजाया जा रहा है। आप तस्वीरों में उसकी एक झलक देख सकते हैं। आर्यन खान जब जेल से आए तो मन्नत में शाहरुख खान के फैंस ने उनका जमकर स्वागत किया। साथ ही आर्यन के मन्नत पहुंचने से एक दिन पहले ही पूरा मन्नत जगमगा उठा था।
शाहरुख खान का घर वैसे भी किसी महल से कम नहीं है। ऐसे में इस सजावट ने उनी मन्नत में और भी ज्यादा चार चांद लगा दिया है। शाहरुख खान के मन्नत की सजावट अभी पूरी नहीं हुई है।
आप देख सकते हैं छत पर चढ़ लोग मन्नत को दुल्हन की तरह सजाने में लगे हुए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। अब वह जल्द ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ पठान में नजर आएंगे।