Hijab विवाद: ट्विटर पर भिड़ी कंगना और शवाना आजमी, ट्वीट कर कही ये बाते!

 | 
kangna and shavana ajmi

कर्नाटक (Karnataka) में चल रहा हिजाब विवाद (Hijab Row) थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंहा एक तरफ देश में हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वंही अब इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड एक्टर्स भी सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय लिख रहे हैं। लगातार बढ़ते इस विवाद पर बॉलीवुड (Bollywood) की तरफ से भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

इसी के साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गुरुवार को हिजाब विवाद पर एक पोस्ट शेयर की। इसके बाद वरिष्ठ एक्ट्रेस शबाना आजमी ने उसको लेकर कंगना को जवाब दिया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने हिजाब का समर्थन करने वालों के लिए सलाह दी, पंगा गर्ल का इस मामले पर रिएक्शन देखने के बाद एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने रिएक्ट किया है। 

हिजाब पर क्या बोली कंगना?

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में हिजाब विवाद (Hijab Row) पर अपनी राय रखी है। पंगा क्वीन ने लेखक आनंद रंगनाथन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। कंगना ने हिजाब विवाद पर लिखा है:-

"अगर हिम्मत दिखाना चाहती हैं तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनें.. आजाद होना सीखें, खुद को पिंजरे में न रखें ..।"

kangna ranaut

आपको बता दे, पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने दो तस्वीरो को भी शेयर किया है। पहली तस्वीर में साल 1973 में ईरान की महिलाएं बिकिनी में नजर आ रही हैं और अब की महिलाएं बुर्का पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि 1973 का ईरान और अब का ईरान। 

ट्विटर पर कंगना से भिड़ी सवाना आजमी 

कंगना के इस बयान को शबाना आज़मी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, ‘’अगर मैं गलत कह रही हूं तो सुधार दीजिए, लेकिन अफगानिस्तान एक धर्मशासित स्टेट है, लेकिन जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो भारत सेक्युलर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक था?!!’’


जावेद अख्तर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा था:-

‘मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मेरे मन में इन गुंडों की भीड़ के लिए गहरी अवमानना ​​के अलावा और कुछ नहीं है, जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने-धमकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफसोसजनक है।’

बता दें, शबाना आजमी का हिजाब विवाद पर ये दूसरा पोस्ट था। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लड़कियों ने तिरंगे वाला हिजाब पहना थी। साथ ही शबाना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग भी किया था। हालांकि, इसको लेकर शबाना को ट्रोल भी किया गया।

क्या है हिजाब का पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक के कई स्कूल-कॉलेज में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है।  इसी बीच हाल ही में कर्नाटक के एक कॉलेज का वीडियो सामने आया था, जहां एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर आती है। जिसके बाद कुछ भगवाधारी गमछा पहने छात्र उसके साथ हूटिंग करते और जय उद्घोष करते दिखे। वंही लड़की निडर होकर आगे बढ़ती रही और ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगाकर जवाब देती है।