फार्म हाउस पर सलमान को सांप ने काटा, ले जाना पड़ा अस्पताल!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का सोमवार को जन्मदिन है. इससे ठीक एक दिन पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं।
आपको बता दे, सलमान परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।
यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है। रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी इसी फॉर्म हाउस पर करने वाले थे। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। वे फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
सलमान खान जनवरी में 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। एक्टर दिल्ली में इस एक्शन एंटरटेनर के लिए न्यूलीवेड कटरीना कैफ के साथ शूटिंग करेंगे। दोनों का 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा सूरज बड़जात्या की एक फिल्म उनके खाते में है। ‘किक 2’ का ऐलान भी पिछले साल किया गया था और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को कन्फर्म किया।