सेल्फी ले रहे फैंस पर भड़के सलमान...फटकार लगाते हुए शख्स के साथ किया ऐसा बर्ताव!

सलमान खान की दरियादिली से सभी वाकिफ हैं, पर उनका सख्त मिजाज भी किसी से छिपा नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए तमाम फैंस इकट्ठा हो जाते हैं। सलमान खान भी अपने फैंस के इस प्यार का काफी सम्मान करते हैं और कभी-कभी फैंस के साथ उनका व्यवहार भी काफी चर्चा में बना रहता है। एक बार फिर से सलमान खान फैंस के साथ अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं।
सलमान को कुछ मौकों पर फैंस की बदतमीजी पर उनकी क्लास लगाते देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को फटकार लगा दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दबंग खान ने शख्स के साथ किया ऐसा बर्ताव!
दरअसल हाल ही में सलमान खान मुंबई में स्पॉट हुए। वीडियो में सलमान पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैन अपने फोन में सलमान के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावला दिखाई देता है। लेकिन सलमान खान को एक फैन का सेल्फी लेना पसंद नहीं आया और वह उसको दूर हटकर तस्वीर लेने के लिए बार-बार बोलते रहे। आखिरी में उन्हें अपने फैन को खुद हटाना पड़ गया।
सलमान के मना करने के बाद भी वह फैन एक्टर के और करीब जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है। बार-बार कहने पर भी जब वह नहीं सुनता तब सलमान उन्हें कहते हैं- नाचना बंद कर।
इस दौरान सलमान खान का व्यवहार काफी बेरुखा दिखा। फैंस के साथ सलमान खान के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान सलमान खान को देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें फैन का इस तरह से सेल्फी लेना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
#SalmanKhan #Antim with fans BHAIJAAN OF MASSEZZZZ SALMANKHAN today #Mumbai studio pic.twitter.com/y4nLnjVsuF
— 👑 Neelikhan786 (@neelikhan) November 7, 2021
दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर लोगों ने मिले-जुले कमेंट किए हैं। लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ इस बार फोन छिना नहीं। एक यूजर ने लिखा- सल्लू भाई से दो गज की दूरी पर रह भाई।
एक अन्य ने लिखा- सलमान भाई मन में सोच रहे होंगे, तू मुझे फुटपाथ पर मिल। एक अन्य ने लिखा- इतना घमंड ठीक नहीं है भाई जान।
आपको बता दे, इस दौरान सलमान खान सफेद टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। इसके पहले भी सलमान खान कई बार फैंस की क्लास लगा चुके हैं। बावजूद इसके सलमान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं होती है। सलमान की पॉपुलैरिटी का आलम कुछ ऐसा है कि फिल्म चाहे जैसी भी हो रिकॉर्ड जरूर बनाती है।