सलमान खान और सोनाक्षी ने चोरी-छिपे कर ली शादी? वायरल हो रही ये तस्वीर, ये है असली सच!

 | 
salman khan and sonakshi sinha

एक्टर सलमान खान बॉलीवुड के मॉस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसमे सलमान खान की शादी को लेकर दावा किया जा रहा है, बो भी सोनाक्षी सिन्हा के साथ। क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई? आइये जानते है। 

क्या है सलमान खान की वायरल तस्वीरो की सच्चाई?

सलमान की शादी को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। सलमान खान (Salman Khan) को मिल गई है उनकी दुल्हनिया! और सलमान खान की दुल्हनिया वही है जिन्हें बॉलीवुड में सलमान ही लेकर आए थे। 

salman khan and sonakshi sinha viral pick
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है!

वायरल तस्वीर में फॉर्मल सूट में सलमान भी खूब जच रहे हैं। तो साथ ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का भी क्या कहना। हाथों में लाल चूड़ा, लाल साड़ी, मांग में लाल सिंदूर और चेहरे पर गजब की स्माइल।

salman khan and sonakshi sinha viral pick
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है!

सलमान और सोनाक्षी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।  वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। चलिए आपको सलमान की शादी की तस्वीरों का सच बताते हैं। तो सच्ची ये है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप की गई हैं। 

सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है

सोशल मीडिया पर छाई इस तस्वीर को लेकर फैंस हैरान या परेशान हैं लेकिन सच ये है कि ये तस्वीर पूरी तरह फेक है। ना तो बजरंगी भाईजान की हुई है शादी और ना ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बनीं हैं दुल्हनिया। बल्कि ये किसी फैन की शरारत है। 

salman khan
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है!

पूरी तरह फेक ये तस्वीर फोटोशॉप करके बनाई गई है जिसमें किसी और की तस्वीर पर लगा दिया गया है सोनाक्षी और सलमान का चेहरा। 

सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान खान ही थे।  दबंग फिल्म में पहली बार सोनाक्षी नजर आई थीं और रज्जो के किरदार में उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा रातो रात स्टार बन गई। जिसके बाद बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा का सिक्का चल पड़ा। 

salman khan
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दबंग फिल्म सीन.

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो दुबई गए थे, जहां पर सलमान खान ने 'द-बैंग द टूर-रिलोडेड’ में सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों के साथ परफॉर्म  किया। इस मौके के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।