सामने आई सोनम कपूर के बेटे की पहली फोटो, बेटे को देख रोने लगीं मौसी रिया कपूर!

 | 
riya kapoor share sonam kapoor baby first pick

सोनम कपूर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. इस खबर से उनके परिवार, दोस्त और फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। सभी अपनी खुशी को अलग अलग अंदाज में बयान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर किसी से कपूर और आहूजा परिवार को नन्हे मेहमान के आने की बधाई दी। अब रिया कपूर ने अस्पताल से बच्चे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर सोशल मीडिया फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। तो आइये आप भी एक नजर डालिए उन तस्वीरो पर। 

Sonam Kapoor के बेटे को देख रोईं मौसी रिया!

20 अगस्त का दिन कपूर और आहूजा खानदान के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी थी. सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया। अब गुडन्यूज तो मिल गई, मगर सोनम के बच्चे की पहली झलक कब दिखेगी? जवाब है अभी और इसी वक्त। 

sonam kapoor baby first pic 1

सोनम की बहन रिया कपूर ने इंस्टा पर सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रिया की मां सुनीता भी नजर आ रही हैं। रिया बच्चे की फोटो को देख अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं। रिया के साथ नानी सुनीता कपूर भी बच्चे को झलक पाकर फूले नहीं समा रही हैं। 

sonam kapoor baby first pick

तस्वीर में रिया की मां सुनीता भी नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख जाहिर होता है ये तब क्लिक की गई जब रिया ने पहली बार अपने भांजे को देखा। हालांकि, उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। फोटो को देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये फोटो तब की है, जब रिया ने पहली बार अपने भांजे को देखा था।

सोनम मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं!

रिया ने फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'रिया मासी ये ठीक नहीं है। क्यूटनेस काफी ज्यादा है। ये मोमेंट अनरियल है। सोनम कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम बहुत बहादुर मॉमी हो और आनंद आहूजा सबसे प्यारे डैड हैं। सुनीता कपूर जो कि नई नानी बनी हैं।' 

sonam kapoor baby first pick

ता दें रिया ने अपनी पोस्ट में अपनी मां को खासतौर पर मेंशन किया है। रिया के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'मासी खुशी के आंसू।', मीरा कपूर ने लिखा, 'खूबसूरत।' भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'बहुत प्यारा।' वहीं अमृता अरोड़ा, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, करिश्मा कपूर, जैसे कई सेलेब्स ने हार्ट वाले इमोजी बनाए।

फूले नहीं समां रहे नाना बने अनिल कपूर!

sonam kapoor baby first pick
Image Source; Pinkvilla

वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए एक्टर सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। 

2018 में हुई थी कपल की शादी

sonam kapoor baby first pick
Image Source; Social Media

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बात करें तो उन्होंने मई 2018 में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।