VIDEO: सेल्फी लेना चाहता था फैन, रणबीर कपूर ने मोबइल ही उसका उठाकर फेंक दिया!

 | 
ranveer kapoor

कपूर खानदान के चश्मोचिराग रणवीर कपूर इन दिनों चर्चा में है, हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देख कर हर कोई शॉक्ड है। इस वीडियो में रणबीर के साथ एक फैन सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक रणवीर ने फैन का मोबाइल की उठाकर फेंक दिया। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'यही है असली चेहरा', तो दूसरे ने लिखा, 'फेक वीडियो'। अब क्या है पुर मामला? चलिए हम आपको समझाते है। 

रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंका फैन का मोबाइल!

जैसा कि आप जानते है, एक्टर ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्टर जहां भी जाते हैं फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर कोई रणबीर के साथ फोटो खिंचवाने की जद्दोजहद में रहता है। लेकिन Ranbir Kapoor का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हुआ पड़ा है, जिसमे एक फैन रणबीर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। 


कई बार ट्राय करने के बावजूद वो रणबीर के साथ फोटो नहीं ले पा रहा है। फिर रणबीर उसके हाथ से फोन लेते हैं, फैन को ऐसा लगता है कि रणबीर खुद सेल्फी खींचेंगे। मगर रणबीर उसका फोन छीनकर फेंक देते हैं। बस फिर क्या इस वीडियो के सामने आते ही रणवीर की खिंचाई सुरु हो गई। जनता कह रही है कि Brahmastra चल क्या गई, दिमाग खराब हो गया इनका। तमाम तरह के तोहमत लादे जा रहे हैं। वंही एरोगेंट-रुड जैसे विशेषणों से नवाजा जा रहा है। 

वीडियो को लेकर लगाए जा रहे कयास!

ranveer kapoor

आपकी जानकारी के लिए बता दे, इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स जंहा रणवीर की खिंचाई करते दिख रहे है, वंही रणवीर के चाहने बाले यूजर्स इस वीडियो को लेकर कहना है की ये वीडियो किसी ऐड का हिस्सा है। वंही इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोग आकर ये बता रहे हैं कि ये वीडियो रियल नहीं है। एक फोन कंपनी के ऐड शूट का है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये उसी फोन बनाने वाली कंपनी की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी है। 

यूजर्स ने लगाई रणवीर कपूर की क्लास 


आपको बता दे, रणबीर को भला-बुरा कहते हुए, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के चक्कर में रणबीर कपूर को खूब हेट कमेंट्स झेलने पड़ रहे हैं। उन्हें बद्तमीज़, अक्खड़, असभ्य और पता नहीं क्या-क्या कहा जा रहा है। कुछ पोस्ट्स आप नीचे देख सकते हैं:-

'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे रणवीर!

आपको बता दे, इन दिनों रणवीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोसन में बीजी है। इस फिल्म का ट्रेलर हालही में रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। 


श्रद्धा कपूर के साथ आ रही उनकी ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में लगने जा रही है। इसके अलावा रणबीर 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में भी काम कर रहे हैं।  'एनिमल' 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है। इसी दिन सनी देओल की 'गदर 2' भी सिनेमाघरों में उतरने जा रही है।