करोडो के नए घर में रणवीर-दीपिका ने किया गृह प्रवेश, सामने आई हिन्दू रीति रिवाजो की तस्वीरें!

 | 
ranveer deepika

बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हर किसी के फेवरेट हैं। उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात की चर्चा लगभग हर दिन होती रहती है। और आज एकबार फिर दोनों की जोड़ी मीडिया में छाई रही, और इसके पीछे की बजह बना उनका करोडो का घर, जिसमे उन्होंने गृहप्रवेश कर सबको खुशखबरी दे दी। और सोशल मीडिया फोटोस शेयर करके फैंस को दिखाया कि उनका नया घर कैसा दीखता है। तो आइये एक नजर आप भी डाल लीजिये। 

रणवीर-दीपिका ने नए घर में किया प्रवेश!

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में अपने आलीशान घर में गृह प्रवेश कर लिया है। दोनों स्टार्स ने गुपचुप तरीके से गृह प्रवेश की पूजा कराई, जिसकी कानो-कान मीडिया को खबर तक नहीं लगी। गृह प्रवेश की खबर तो तब सामने आई जब कपल्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके अपने फैंस को नए घर की जानकारी दी। 

ranveer deepika
Image Source: Social Media

बता दें रणवीर और दीपिका अपनी निजी जिंदगी को हद से ज्यादा से प्राइवेट रखते हैं। दोनों स्टार्स ने गृह प्रवेश पूजा के बारे में भी किसी को भनक नहीं लगने दी। एक प्राइवेट सेरेमनी में दीपिका रणवीर ने गृह प्रवेश पूजा कराई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। 

ranveer deepika
Image Source: Social Media

नए घर में प्रवेश की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका गृह प्रवेश के मौके पर हवन करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बाकायदा शगुन का नारियल फोड़ा गया। एक तस्वीर में घर के गेट की तस्वीर भी साझा की गई है। एक तस्वीर में दोनों स्टार्स साथ में आरती करते नजर आ रहे हैं। 

ranveer deepika
Image Source: Social Media

पहली तस्वीर में रणवीर और दीपिका गृह प्रवेस की पूजा करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में हवन करते हुए अग्नि है, जिसमें दोनों आहूति दे रहे हैं। इसके बाद, तीसरी फोटो में कलश रखा हुआ दिखाई दे रहा है। चौथी तस्वीर में दोनों आरती कर रहे हैं। 

ranveer deepika
Image Source: Social Media

पांचवी फोटो में कपल ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ रखा हुआ है। एक फोटो में रणवीर नारियल फोड़कर उसका पानी निकाल रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों घर का मेन गेट खोलते दिख रहे हैं लेकिन इसमें केवल उनका हाथ दिख रहा है।

करोडो में खरीदा आलीशान बंगला!

ranveer depika
Image Source: Social Media

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। यह 5 बीएचके बंगला है। जिसकी कीमत कई करोड़ रूपये बताई जा रही है, हालाँकि घर की एग्जेक्ट कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों अपने प्रभादेवी स्थित घर में रह रहे हैं।