एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, देखिये वायरल वीडियो

बधाई हो! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे।
#RanbirKapoorAliaBhatt : Alia Bhatt becomes daughter-in-law of #KapoorFamily #AliaBhatt pic.twitter.com/M4tVcTyFAg
— Ekta Soni (@Ekta4Soni) April 14, 2022
शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। वंही इस ख़ुशी के मौके पर मीडिया बालो को भी लड्डू और मिठाई वांटी जा रही है। क्यूंकि आलिया भट्ट ने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर से शादी जो कर ली है।
Two families coming together - #RiddhimaKapoorSahni shares a selfie with #SoniRazdan. ❤️ pic.twitter.com/IcZtHRbjft
— Filmfare (@filmfare) April 14, 2022
आपको बता दे, वास्तु में रणबीर-आलिया की शादी की सभी रस्में हुईं, शादी तो हो गई अब विदाई बाकी है। बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।
Nobody does it like Bebo!#KareenaKapoorKhan is all decked up for #AliaBhatt and #RanbirKapoor’s wedding! pic.twitter.com/gcESPfdgAP
— Filmfare (@filmfare) April 14, 2022
आपको बता दे, आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित आए हैं। चारों मिलकर इस शादी को करवा रहे हैं. कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। फेरों से पहले गायत्री मंत्र को सुना गया था। बताया यह भी जा रहा है कि करण जौहर ने आलिया और रणबीर के फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।
Besties forever!#KarismaKapoor, #KareenaKapoorKhan and #KaranJohar pose together at the #AliaBhatt and #RanbirKapoor wedding. 💕💓 pic.twitter.com/rjIqfz5Jr7
— Filmfare (@filmfare) April 14, 2022
कपल की शादी संपन्न होते ही वेडिंग सेरेमनी की इंसाइड फोटोज का आना शुरू हो गया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तस्वीर शेयर की है. जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर नजर आ रहे हैं।
Video: Ranbir Kapoor & Alia Bhatt snapped after their wedding. ❤️#RanbirKapoor #AliaBhatt #RanbirAliaWedding pic.twitter.com/FAoBOylAMG
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) April 14, 2022
हालांकि इसी बीच आलिया की थ्रोबेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ नज़र आ रही हैं।
Ladkiwale #MaheshBhatt and #RahulBhatt are all smiles at the #AliaBhatt and #RanbirKapoor wedding. pic.twitter.com/J682HTspPX
— Filmfare (@filmfare) April 14, 2022
रणबीर और आलिया की शादी से पहली फोटो सामने आ गई है। इस फोटो में आलिया के पिता महेश भट्ट और बड़े भाई राहुल भट्ट को देखा जा सकता है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को करने वाले थे। लेकिन इसके ना होने की खबरे सामने आ रही है। मगर आगे क्या होगा कपूर खानदान में कोई नहीं जानता। रिसेप्शन हो भी सकता है और नहीं भी।
All heart!#RanbirKapoor and #AliaBhatt’s Wikipedia pages have been updated, making it internet official - yes, they are married. pic.twitter.com/rTjkNtQoNb
— Filmfare (@filmfare) April 14, 2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है। लेकिन विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है। रणबीर और आलिया को गूगल करने पर विकिपीडिया उन्हें पति-पत्नी बता रहा है