‘रामायण’ के राजा दशरथ के महामंत्री ‘सुमंत’ का निधन, बेटे ने बताया- नींद में ही चल बसे

रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) में सुमंत (Sumant) का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज ऐक्टर चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya) का निधन हो गया है। बह 98 वर्ष के थे। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं. चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था। वे टीवी
 | 
‘रामायण’ के राजा दशरथ के महामंत्री ‘सुमंत’ का निधन, बेटे ने बताया- नींद में ही चल बसे

रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) में सुमंत (Sumant) का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज ऐक्टर चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya) का निधन हो गया है। बह 98 वर्ष के थे। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं. चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था। वे टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा के नाना हैं।

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya death) को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी और बीते हफ्ते सिर्फ एक दिन के लिए ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चंद्रशेखर वैद्य के बेटे अशोक ने बताया पापा का निधन नींद में ही हो गया। वह बस बीते हफ्ते गुरुवार को बस एक दिन के लिए ही अस्पताल में रहे थे। उसके बाद पूरा परिवार चंद्रशेखर को घर ले आया।

बताया कि उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है। उन्होंने रामायण सीर‍ियल के जर‍िए दर्शकों के बीच लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी।

चंद्रशेखर वैद्य ने 50 और 60 के दशक में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। कई फिल्मों में उन्होंने मशहूर किरदार निभाए। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुमंत का किरदार निभाकर चंद्रशेखर वैद्य दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। लोग उन्हें असल जिंदगी में भी सुमंत के किरदार से ही पहचानते थे।

भारत छोड़ो आंदोलन में लिया था हिस्सा

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हुआ था. उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही. 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चंद्रशेखर को चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली ख‍ींचने का काम काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था।