ब्रेन डेड अवस्था में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल भी नहीं कर रहा काम... अब सब भगवान भरोसे!

 | 
raju srivastava

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। बुधवार की देर रात से उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। जिसके बाद उनके परिजन दुआ और मंदिर में मिन्नतें कर रहे है। इस बात की जानकारी राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने दी है। उन्होंने क्या बताया? चलिए हम आपको बताते है। 

ब्रेन डेड अवस्था में राजू श्रीवास्तव!

देश के मशहूर हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। वह बीते आठ दिन से दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। एम्स के न्यूरो फिजिशियन डॉ. आंचल श्रीवास्तव की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उनके शरीर में सूजन आ गई थी। जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ रही है।


राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया कि न्यूरोलॉजी विभाग के स्पेशल डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उन की हेल्थ पर नजर रख रही है।  कल शाम को 10 इंजेक्शन बाहर से मंगाए गए थे। उसे लगाने के बाद से राजू की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि डॉक्टर अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं।

'अब सब भगवान भरोसे है'

बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है, हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्रार्थना कर रहे है। उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे हैं, वह कोई करिश्मा करें। 

बुधवार की शाम तक सेहत में दिख रहा था सुधार!

सीपी श्रीवास्तव के मुताबिक, राजू को पिछले 4 दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार की शाम उन्हें राहत मिली थी। राजू की आंखों की पुतली और गले में कुछ हरकत दिखने लगी थी। आंख के रेटिना के मूवमेंट को डॉक्टर्स अच्छा संकेत मान रहे थे। राजू को रविवार तक 20% ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। 


मंगलवार को इसको 10% और कम कर दिया गया। यानी, उनकी बॉडी को सिर्फ 10% ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही थी। डॉक्टरों का कहना था कि एक-दो दिन में वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। उन्हें नली से दूध भी दिया जा रहा था, लेकिन एक बार फिर हालत बिगड़ने से परिजन में चिंता बढ़ गई है।


आपको बता दे, 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था। वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे। बेहोशी की हालत में ही उनका ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर गया था। तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है। उनका परिवार उनके साथ है। 

प्रधानमंत्री ने की थी परिवार से बात


इसके बाद यह भी खबर आई थी कि राजू का MRI किया गया है, जिसमें उनकी दिमाग की एक नस दबी हुई आई है। इसी को ठीक करने में डॉक्टर लगे है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राजनेताओं और मंत्रियों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को कॉन्टैक्ट कर कॉमेडियन का हाल लिया है। साथ ही अच्छे से अच्छा इलाज मिलने का आश्वासन भी उन्हें दिया है।