राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड संग हुई शादी, देखिए शादी की 8 खूबसूरत फ़ोटोज़

राजकुमार राव करीब 11 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ 15 नवंबर को विवाह बंधन में बंध गए। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविला’ रिज़ॉर्ट में हुई। राव की शादी में उनके करीबी दोस्त व रिस्तेदार शामिल हुए। और अब बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई सामने।
लाल जोड़े में दुल्हन बनीं पत्रलेखा, सफेद कुर्ता, लाल पगड़ी में दूल्हा बने राजकुमार की वेडिंग फोटोज वायरल हैं। दोनों ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक दूसरे के नाम बहुत ही खान दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। अपनी शादी की खुशखबरी राज ने अपने फैन्स के साथ साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:-
"फाइनली 11 सालों के प्यार, दोस्ती, रोमांस और खूब सारी मस्ती के बाद मैंने आज अपनी सोलमेट से शादी कर ली है। वो मेरे लिए आज सब कुछ है। मेरी बेस्टफ्रेंड, मेरा परिवार सब वही है। दुनिया में तुम्हारा पति कहलाए जाने से बड़ी कोई ख़ुशी नहीं हैं पत्रलेखा।"
लाल जोड़े में दुल्हन बनीं पत्रलेखा की चुनरी में राजकुमार के लिए स्पेशल नोट लिखा है। पत्रलेखा की चुनरी में बंगाली भाषा में लिखा है "प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं।"
दूल्हा बने राजकुमार, दुल्हन बनीं पत्रलेखा की शादी की तस्वीर सामने आते ही बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई ह। 1 घंटे के अंदर तस्वीर पर 10 लाख लाइक आ चुके हैं।
राजकुमार राव के आउटफिट पर नजर डालें तो इस खास दिन के लिए एक्टर ने सिल्क का सफेद कुर्ता पजामा और पिंक दुपट्टा डाला। साथ ही सबसे ज्यादा इस गेटअप को कॉम्पलीमेंट दे रही है सुर्ख लाल पगड़ी। राजकुमार राव और पत्रलेखा जिंदगी के नये सफर की शुरुआत कर चुके हैं। लाल जोड़े और मांग में सिंदूर भरे पत्रलेखा काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
राजकुमार ने शादी को बहुत ही सादगी है ट्रेडिशन को ध्यान में रखते हुए सारी रस्में निभाई हैं। सालों तक लिव इन में दोनों साथ रहे। हर सुख दुख में दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया। आज राजकुमार राव की दुल्हन बनकर पत्रलेखा कितनी खुश हैं। ये उनके चेहरे की हंसी साफ बता रही है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प हैं। उन्होंने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था, तभी से वो उनसे मिलना चाहते थे। जिसके बाद दोनों की पहली बार मुलाकात फिल्म सिटीलाइट के दौरान हुई।