पति राजकुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'बुरे तूफान के बाद...'

 | 
Shilpa Shetty and Rajkundra

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा पिछले दो महीने से जेल में बंद हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में इसी साल 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। 

Shilpa Shetty and rajkundra

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए थे। इस मामले पर शिल्पा का वो बयान सामने आया था, जो उन्होंने पुलिस को दिया था। मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की थी क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं।  

शिल्पा शेट्टी ने किया पहला पोस्ट 

शिल्पा के पति पोर्नोग्राफी केस में फंसने की वजह से जेल में थे। साथ ही उनका साथ देने के लिए बहन शमिता शेट्टी भी नहीं थीं। मगर शिल्पा शेट्टी ने ऐसे में अकेले ही खुद को संभाला और परिवार को भी। अब शिल्पा के लिए सब कुछ पहले से थोड़ा ठीक नजर आ रहा है। उनकी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से बाहर आ गई हैं और अब राज कुंद्रा को भी बेल मिल गई है। 

Shilpa Shetty post

राज कुंद्रा को बेल मिलने के बाद उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने पहला पोस्ट किया है। अब जब उन्हें बेल मिल गई है तो इस बात के सामने आने के कुछ समय बाद ही शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव पोस्ट शेयर की है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्ट्रेस ने भी इस खबर से राहत की सांस ली है। 

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाम के वक्त में आसमान पर निकले इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में राइटर को कोट करते हुए लिखा कि- इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं। शिल्पा का ये कोट सीधे-सीधे उनकी परिस्थिति की ओर इशारा करता है। 

पुलिस को दिया शिल्पा शेट्टी का बयान 

Shilpa Shetty and Rajkundra

इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा भी शाम‍िल हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया था कि वह अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। 

राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि:- 

"उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं।"

वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा

Shilpa shetty and Rajkundra

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। राज के साथ रायन थोर्प को भी जमानत मिली है।

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे।