मशहूर रैपर रफ्तार अपनी 6 साल की शादी को करेंगे खत्म, पत्नी कोमल से इस दिन लेंगे तलाक!

 | 
raftaar

सेलेब्स के बनते-बिगड़ते रिश्ते खूब सुर्खियों में रहते हैं, कभी अरबाज और मलाइका का तलाब फिर सोहेल और उनकी पत्नी का तलाक और अब मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। मीडिया में खबरे चल रही है, कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है। 

शादी के छह साल बाद ले रहे तलाक!

singer raftaar
Image Source: Social Media

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि रफ्तार सिंह और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने एक दूसरे को तलाक देने का मन बना लिया है। रफ्तार सिंह और कोमल वोहरा अपनी 6 सालों की शादी को तोड़ते हुए एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया।

पहली नजर में ही कोमल पर दिल हार बैठे थे रफ्तार!

singer raftaar
Image Source: Social Media

आपको बता दे, रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी लव मैरिज थी, दोनों 2011 में एक दोस्त की पार्टी में मिले थे और पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में इस कपल की टूटती शादी फैंस के लिए ज्यादा हैरान कपने वाली बात बनी हुई है। 

सोशल मीडिया से हटाई फोटोज

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। और इस बात को उनके सभी करीबी जानते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

 


एक इंटरव्यू में रफ्तार ने कोमल को अपना सपोर्ट भी बताया था। उन्होंने कहा था कि कोमल उनका साथ देती हैं और उनके प्रोफेशन को भी सपोर्ट करती हैं। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रफ्तार ने पिछली बार एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की फिल्म की फिल्म 'जनहित में जारी' के टाइटल ट्रैक को गाया था। वंही पिछले कई सालों से वह रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर के रूप में भी नजर आ रहे हैं।