अलविदा सुपरस्टार: पुनीत राजकुमार की आंखें देखती रहेंगी 'दुनिया', पिता ने भी किया था नेत्रदान

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते दिनों जिम में वर्क आउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 31 अक्टूबर को किया जाएगा। पुनीत की बेटी वंदिता अमेरिका से आज भारत पहुंच जाएंगी। पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा झटका दिया है। पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। पुनीत महज 46 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने का कारण उनका निधन हो गया।

फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
दान की गईं दिवंगत अभिनेता की आंखें!

पिता की ही तरह अभिनेता पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गईं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था। डॉ राजकुमार की भी 12 अप्रैल 2006 को 76 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।
भिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया। अभिनेता ने लिखा:-
'जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही अभिनेता ने इसे मिसाल बताते हुए लोगों से अपील किया कि वह भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें।"
अभिनेता के परिवार में कौन कौन?
While I was at hospital to see Appu Sir, a medical group came to remove his eyes in 6-hour window after death
— Chetan Kumar Ahimsa / ಚೇತನ್ ಅಹಿಂಸಾ (@ChetanAhimsa) October 29, 2021
Appu Sir—like Dr Rajkumar & @NimmaShivanna—donated his eyes
Following in their footsteps & in Appu Sir’s memory, we must all pledge to donate our #eyes as well
I do so pic.twitter.com/MsNAv5zGZC
पुनीत राजकुमार का जन्म, 17 मार्च 1975 को हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. राजकुमार और माँ का नाम पर्वतम्मा था। बह अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां हैं। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म अप्पू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
प्रधानमंत्री ने भी जताया था शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथकी ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।
A cruel twist of fate has snatched away from us a prolific and talented actor, Puneeth Rajkumar. This was no age to go. The coming generations will remember him fondly for his works and wonderful personality. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/ofcNpnMmW3
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2021
पुनीत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक मशहूर नाम थे। पुनीत के पिता राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन माना जाता था। वह पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे।
ಇಂದು ನಿಧನರಾದ ಖ್ಯಾತ ನಟ ಪುನೀತ್ ರಾಜಕುಮಾರ್ ಅವರ ಪಾರ್ಥಿವ ಶರೀರದ ದರ್ಶನ ಪಡೆದು ಅಂತಿಮ ನಮನ ಸಲ್ಲಿಸಲಾಯಿತು.#PunithRajkumar @PuneethRajkumar pic.twitter.com/Rk3axAKaje
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) October 29, 2021
पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।