प्रियंका चोपड़ा लेंगी पति निक जोनास से तलाक? PC के इस कदम से सुरु हुई चर्चा!

 | 
priyanka chopra

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोमवार को दिन भर ट्रेंड होती रहीं, इतना ट्रेंड हुई कि लोग उनके तलाक की बाते तक करने लग गए। असल में एक्ट्रेस ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ‘जोनस’ सरनेम को हटा लिया था। इसके बाद अफवाहों का दौर एकदम से गर्मा गया और कहा यहां तक जाने लगा कि प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इन दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई है। 

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ‘जोनस’ सरनेम हटाना एक सोची समझी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी को 1 दिसंबर को 3 साल होने वाले हैं। लेकिन, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से 'जोनस' सरनेम हटा कर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया। 

निक से शादी के बाद लगाया था जोनस सरनेम

priyanka chopra and nik jonas

प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस किया था। अब सवाल यही है कि आखिर किस कारण से प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से अपने नाम से 'चोपड़ा' और 'जोनस' सरनेम हटाया है। अब इस मामले में फैंस को प्रियंका के रिएक्शन का इंतजार रहेगा कि आखिर उन्होंने सरनेम क्यों हटाया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई।  प्रियंका निक से तब मिलीं जब वह हॉलीवुड शो और फिल्मों में अभिनय करने के लिए अमेरिका गई थीं। 

प्रियंका चोपड़ा के तलाक अफबाहो पर माँ क्या बोली?

madhu chopra and priyanka chopra

इस पूरी उठापटक पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस की मां ने इन सभी अफवाहों को कोरी बकवास करार दिया है।  प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने बयान में दोनों के तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील भी की है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया अफबाहो का इस तरह जवाव 

priyanka chopra

दरअसल, निक जोनास (Nick Jonas Video) ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमाम रुमर के बीच इस पोस्ट पर कमेंट किया है। जो तलाक की अफवाहों को खारिज करता है। 

priyanka chopra

दरअसल, निक जोनस ने हाल ही में जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट कर लिखा, " Damn! मैं बस तुम्हारी बांहों में मर गई।"

priyanaka chopra

प्रियंका ने अपने इस कमेंट से बता दिया है कि वे निक जोनस से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अपने कमेंट में इच्छा जताई है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बांहों में मरना चाहती हैं।