प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग नए घर में पहली बार मनाई दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस वाले अपने नए घर में पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही उन सभी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है जो उनके दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अपने LA वाले नए घर में दीपावली मनाती नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया था। उन्होंने गेंदे के फूल और दीयों की रोशनी से अपने घर को चमकाया।

इस दौरान निक जोनस भी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए, दोनों कपल ने एकदम देसी अंदाज में दिवाली मनाई।

तस्वीरें पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। ये हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। आप सब मेरे फरिश्ते हो। उउन सभी का शुक्रिया जो हमारे जश्न में शामिल हुए। बेस्ट पति और पार्टनर निक जोनस, तुम मेरे सच हुए सपने हो। आई लव यू।"

निक और प्रियंका ने पहली बार साथ में मिलकर एक नया घर खरीदा है। ऐसे में साथ में खरीदे इस पहले घर में कपल की पहली दिलावी रही जिसे दोनों के बेहद यादगार बना लिया।

सामने आई तस्वीरें देखने के बाद साफ है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार अपने अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ हैं लेकिन भारतीय संस्कृति वह भूली नहीं हैं।

हाथ में पूजा की थाली लिए दिवाली के मौके पर लक्ष्मी-गणेश पूजन करते हुए निक प्रियंका का ये अंदाज भी खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका जहां पीले रंग की साड़ी में बेहद सादे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं निक भई सफेद कुर्ता पजामा में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली से पहले अपने दोस्तों के लिए प्री दिवाली बैश का आयोजन भी किया था। इसमें पीसी खूब नाचती गाती और जश्म मनाती दिखाई दी थीं।

पीसी के साथ साथ उनके हॉलीवुड वाले विदेशी दोस्त भी ट्रेडिशनल अंदाज में रंगे दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये हैवी नेकलेस वाला ट्रेडिशनल लुक भी काफी पसंद किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स में दिखाई देंगी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।