पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस बोले- पापा की टू कॉपी हैं क्यूट मालती!

 | 
priyanka chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। लेकिब अब ये बेताबी का इन्तजार खत्म हुआ क्यूंकि प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा सबको दिखा दिया है। जी हां, प्रियंका की बेटी की तस्वीरें इस बक्त सोशल मीडया पर जमकर वायरल हो रही है। नीचे तस्वीरो में आप भी देख सकते है क्यूट मालती की तस्वीरें। 

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है। 

priyanka chopra
Image Source: Bhaskar & Social Media

दरअसल,  प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, यहां से उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आए हैं। इस दौरान मालती व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं, प्रियंका मालकी को अपनी गोद में लिए नजर आईं।

प्रियंका ने शेयर किया मालती का मस्ती करते हुए वीडियो!

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। वीडियो में मालती को देख फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। 

 


अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि मालती एक दम पिता निक की टू कॉपी है। जहां एक ने लिखा, 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वो बहुत क्यूट है', वहीं दूसरे ने लिखा, 'मालती निक की तरह लगती है।

प्रीमैच्योर बेबी हैं मालती!

आपको बता दे, प्रियंका और निक ने 22 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण मालती कुछ कमजोर भी थीं। इसके लिए निक-प्रियंका ने ये फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वो अस्पताल में ही रहेंगी। 

priyanka chopra
Image Source: @filmfare

और अब कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई है और अब अभिनेत्री बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया था। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।