मम्मी-पापा बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, घर में गुंजी किलकारी...हुआ बच्चे का जन्म!

 | 
priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) मम्मी-पापा बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। देर रात उन्होंने ये गुड न्यूज (Priyanka Chopra and Nick Jonas welcome baby) फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर बधाई दे रहे हैं। 

आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने आधी रात को दी गुड न्यूज

priyanka chopra
Image Source: Social media

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा:-

‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

प्रियंका ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। अथिया शेट्टी, लारा भूपति, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी, प्रज्ञा कपूर और अन्य कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर बधाई दी है।  

बेबी प्लानिंग पर क्या था प्रियंका चोपड़ा का बयान?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था:-

"बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं। भगवान की कृपा से जब जो होता है, होता है। हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।"

इससे पहले 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना परिवार आगे बढ़ाने पर बात की थी। एक्ट्रेस पहले ही बोल चुकी हैं कि घर खरीदना और बच्चे मेरी टू-डू लिस्ट में हैं।  मेरे हिसाब से घर वहीं है, जहां आप खुश हैं। जब तक मेरे अगल-बगल वे लोग हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। 

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी

priyanka chopra
Image Source: Social media

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

पद्म श्री से सम्मानित हैं प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम टाइम मैगजीन और फोर्ब्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट शुमार हैं। साल 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था।

प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपने फिल्मी करियक की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई साड़ी सफलतम फिल्मे बॉलीवुड की झोली में डाली। 

priyanka chopra
Image Source: Social media

बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के जरिए नाम कमाया। प्रियंका चोपड़ा ने पर्यावरण और महिलाओं के अधिकारों जैसे सामाजिक मुद्दों के लिए भी काम किया है। उन्हें बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।