दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, वायरल हुईं तस्वीरें!

 | 
priyanka chopra diwali

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस वाले अपने नए घर में पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही उन सभी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है जो उनके दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। 

 इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अपने LA वाले नए घर में दीपावली मनाती नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया था। उन्होंने गेंदे के फूल और दीयों की रोशनी से अपने घर को चमकाया।

priyanka chopra diwali

 इस दौरान निक जोनस भी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए, दोनों कपल ने एकदम देसी अंदाज में दिवाली मनाई। 

priyanka chopra diwali

तस्वीरें पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। ये हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। आप सब मेरे फरिश्ते हो। उउन सभी का शुक्रिया जो हमारे जश्न में शामिल हुए। बेस्ट पति और पार्टनर निक जोनस, तुम मेरे सच हुए सपने हो। आई लव यू।"

priyanka chopra diwali

निक और प्रियंका ने पहली बार साथ में मिलकर एक नया घर खरीदा है। ऐसे में साथ में खरीदे इस पहले घर में कपल की पहली दिलावी रही जिसे दोनों के बेहद यादगार बना लिया। सामने आई तस्वीरें देखने के बाद साफ है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार अपने अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ हैं लेकिन भारतीय संस्कृति वह भूली नहीं हैं।

priyanka chopra

हाथ में पूजा की थाली लिए दिवाली के मौके पर लक्ष्मी-गणेश पूजन करते हुए निक प्रियंका का ये अंदाज भी खूब वायरल हो रहा है। 

priyanka chopra diwali

प्रियंका जहां पीले रंग की साड़ी में बेहद सादे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं निक भई सफेद कुर्ता पजामा में काफी डैशिंग लग रहे हैं। 

priyanka chopra diwali

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली से पहले अपने दोस्तों के लिए प्री दिवाली बैश का आयोजन भी किया था। इसमें पीसी खूब नाचती गाती और जश्म मनाती दिखाई दी थीं। पीसी के साथ साथ उनके हॉलीवुड वाले विदेशी दोस्त भी ट्रेडिशनल अंदाज में रंगे दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये हैवी नेकलेस वाला ट्रेडिशनल लुक भी काफी पसंद किया गया था। 

priyanka chopra diwali

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स में दिखाई देंगी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।