सोनू सूद के पैर छू रहे लोग, फरियादियो की घर के बाहर लगी लंबी लाइन, देखें वीडियो!

 | 
Sonu Sood

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के घर के बाहर फैन्स की भीड़ होना कोई नई बात नहीं है। आए दिन आपने बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के घरों के बाहर फैंस की भीड़ देखी होगी। लेकिन बॉलीवुड के ही एक और स्टार ऐसे हैं, जिनके घर के बाहर भी लोगों का हुजूम इकट्ठा रहता है। ये स्टार हैं सोनू सूद। जी हां! सोनू सूद के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग उन्हें स्टार ही नहीं, बल्कि भगवान मानते हैं।

सोनू सूद आम जनता के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय कई जरूरतमंदों की मदद की थी और आज तक करते आ रहे हैं। एक्टर के प्रति लोगों का विश्वास पहले से और ज्यादा मजबूत होता जा रहा है और उसका जीता-जागता उदाहरण है ये लंबी लाइन, जो सोनू सूद के घर के बाहर लगी है। 

Sonu Sood
Image Source: Social Media

एक्टर के घर के बाहर बाकी स्टार्स की तरह फैंस नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की भीड़ जमा रहती है। एक्टर के पास लोग इस उम्मीद में आते हैं कि वे जरूर उनका भला करेंगे। वंही एक्टर आज भी लोगों की मदद के लिए हाजिर हैं और लोग भी उन्हें भगवान की तरह पूज रहे हैं।

सोनू सूद को मसीहा की तरह मानते है लोग!

हाल में एक्टर के घर के बाहर लगी फैंस की लंबी कतार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस के दिलों में एक्टर किस कदर बसे हुए हैं। लोग सोनू सूद को भगवान की तरह मानते हैं और एक्टर से मदद की गुहार लगाते हैं। एक्टर लोगों की गुहार खुद सुनते हैं। ना सिर्फ सुनते, बल्कि उनके बीच पहुंचकर आमने-सामने बात भी करते हैं। जिसका जीता जागता उदहारण वायरल हो रहा ये वीडियो है। 

सोनू के पैर छूते दिखे लोग!

सोनू का ये रीसेंट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सोनू सूद के घर के बाहर खड़ी भीड़ को देखा जा सकता है। इनमें से ज्यादातर लोगों के हाथ में पेपर्स दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्टर के घर के बाहर मजबूर लोगों की लंबी लाइन लगी है जो अपनी-अपनी फरियाद लेकर आए हैं। सोनू के सामने आते ही सभी लोग उनके पैर छूने लगे। 


एक्टर मना करते हैं लेकिन आम जनता ने सोनू को इंसान से भगवान बना दिया है। सोनू एक-एक करके हर शख्स की परेशानी सुन रहे हैं और हर संभव मदद देने का वादा भी कर रहे हैं। वीडियो में एक महिला बता रही है कि उनके पति को कैंसर है और उनको मदद की जरूरत है। एक दूसरी महिला कर रही है कि उसका सात दिन का बच्चा सीरियस है और हमें यकीन है कि सोनू सर हमारी मदद करेंगे।

Sonu Sood
Image Source: Social Media

वीडियो में एक शख्स को रोते हुए अपनी परेशानी के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है, वहीं कई मरीज अपने घरों की परेशानी सोनू सूद को बता रहे हैं। एक्टर के इस अंदाज के फैंस दीवाने हैं। हर कोई सोनू सूद की तारीफ करता है। एक्टर का बड़ा दिल देखकर लोग उनके कायल हो रहे हैं।

लोगों को निराश नहीं करते सोनू!

Sonu Sood
Image Source: Social Media

सोनू सूद अपने जरूरतमंद फैंस की हर संभव मदद करते हैं। एक्टर कभी जरूरतमंद लोगों को निराश नहीं करते। हाल ही में एक्टर ने बिहार की एक छोटी बच्ची के ऑपरेशन का पूरा खर्चा उठाया, जिसके चार हाथ और चार पैर थे।

फैंस जमकर रहे एक्टर की तारीफ!

Sonu Sood
Image Source: Social Media

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सैल्यूट है सर आपको..दिल से..आप हमेशा ऐसे ही काम करते रहें। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट ह्यूमन बीन…आपके लिए दिल में सम्मान और बड़ा हो गया। बाकई वीडियो देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि अब एक्टर एक मसीहा बन गए हैं जो जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।