रोते बिलखते सोनू सूद के पास मदद मांगने पहुंची लड़की, फिर सोनू सूद ने किया दिल जीतने बाला काम!

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को कोरोना महामारी की दोनों लहरों के दौरान लोगों की काफी मदद करते हुए देखा गया था। इस समय कोरोना की रफ्तार तो धीमी जरुर हो चुकी है लेकिन अभिनेता अभी भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हैं, और लोगों की मदद का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।

आज आलम ये है कि मदद के लिए लोग अभिनेता के घर पर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। फरियाद अभिनेता से मिलकर अपनी मदद की गुहार लगाते हैं और सोनू भी लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जो इस समय जमकर वायरल हो रहा है।
सोनू सूद के पास रोते हुए मदद मांगने पहुंची लड़की!
वायरल वीडियो सोनू सूद के घर के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को लंबी कतारों मे देखा जा सकता है। सभी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर बहुत उम्मीदों के साथ एक्टर के पास पहुंचे हैं। एक्टर भी बड़ी ही शालीनता से सभी की बात सुनते हुए दिख रहे हैं।
Even in the midst of heavy Mumbai rains, Sonu Sood's house still remains jam-packed as people queue up to find a resolution to their problems..And the actor never disappoints…A house of hope indeed!@SonuSood pic.twitter.com/7IHe26oHyH
— Sood Charity Foundation (@SoodFoundation) July 24, 2022
वहीं, वीडियो में एक बच्ची सोनू सूद को अपनी परेशान बताते वक्त रोने लग जाती है और अभिनेता बच्ची को चुप करवाते हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में वो अन्य लोगों की भी परेशानी सुनते हुए दिख रहे हैं।
जमकर हो रही तारीफ!
सोनू सूद के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'ये असली हीरो हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें भगवान बताया। एक और यूजर ने लिखा, 'आप महान है सर।'

एक यूजर ने लिखा, ये है देश के असली हीरो प्राउड ऑफ यू सर....। दूसरे फैन ने लिखा, वो इस दुनिया में सबसे दयालु है। बहुत सारा प्यार सोनू सर। जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, ये है दुनिया का असली हीरो।
सोनू सूद का वर्कफ्रंट!
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिनन्द गुप्ता की फिल्म फतेह में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा वो शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में भी नजर आने वाले हैं।

उन्हें आखिरी बार चंदप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में दिखा गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।