टप्पू संग अफेयर की खबरों के बीच आया बबिता जी का जवाव, कही ये बाते!

 | 
tappu and babita ji

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने उन रिपोर्टों पर अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसमें दावा किया गया था कि वो अपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के को-स्टार राज अनादकट (टप्पू) को डेट कर रही हैं। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए हैं। इसमें उन्होंने मीडिया और आम नागरिकों को अपनी मानसिकता के लिए लताड़ लगाई हैl सोशल मीडिया के जरिए, मुनमुन ने इन अफवाहों पर निशाना साधा और बड़े तल्ख़ शव्दो में अपने विचारो को रखा। 

babita and tappu

पहले खबर थी कि मुनमुन दत्ता, सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत के साथ रिश्ते में हैं। इसके चलते मुनमुन को काफी ट्रोल किया गया तो वहीं राज का भी मजाक उड़ाया गया था। मुनमुन दत्ता ने पहले पोस्ट में मीडिया और उनकी पत्रकारिता पर प्रश्नचिन्ह लगाया हैl

क्या बोली मुनमुन दत्ता?

Babita and tappu

मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल को लताड़ा था। अब वह सकारात्मक ख्यालों पर ध्यान दे रही हैं। मुनमुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा:-

"मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आपको इस तरह की काल्पनिक बातें किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में छापने की आजादी किसने दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस खराब बरताव से सामने वाली की इमेज को जो नुकसान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए रेस्पोंसिबल होंगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने कुछ समय पहले अपना प्यार खोया या अपना बेटा खोया है। आप किसी की गरिमा की कीमत पर सेंसेशनल खबरें बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनकी लाइफ को बरबाद करने की जिम्मेदारी ले सकते हैं?? अगर नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।"

वहीं एक अन्य पोस्ट में मुनमुन ने लिखा है 

babita Ji and Tappu

"सभी आम लोगों के लिए, मुझे आपसे काफी बेहतर उम्मीदें थीं मगर आप लोगों ने कमेंट सेक्शन में जो गंदगी फैलाई है, कथित पढ़े लिखे लोगों ने भी, उससे पता चलता है कि कितने पिछड़ी हुई सोच का समाज हैं हम। केवल आपके मजे के लिए महिलाओं को लगातार उनकी उम्र और संबंधों को लेकर नीचा दिखाया जाता है। फिर भले ही आपके मजे के चक्कर में कोई व्यक्ति मेंटल ब्रेकडाउन की स्थिति में ही क्यों न पहुंच जाए। 

लोगों का पिछले 13 सालों से मनोरंजन कर रही हूं, लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने में। तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें तो रूक कर एक बार सोचना जरूर कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जाएंगे या नहीं। आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।"

babita Ji and Tappu

आगे बढ़ते हैं... सकारात्मक चीजों की ओर... जियो और जीने दो.. प्यार, शांति और स्वास्थ्य सभी के लिए.. जय श्री राम. गणपति बप्पा मोरिया... जय माता दी।'

राज ने खबरों पर दिया रिएक्शन

babita Ji and Tappu

बता दें कि मुनमुन दत्ता के यह पोस्ट अब इंस्टाग्राम से डिलीट हो चुके हैं। वहीं टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत ने भी अफेयर की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ”जो लोग भी मेरे बारे में लिख रहे हैं, आप लोग ये सोचिए कि मेरे बारे में जो झूठी कहानियों आप सब बना रहे हैं, वो भी बिना मुझसे पूछे, उसका मेरी ज़िंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा? सभी क्रिएटिव लोग, आप अपनी क्रिएटिविटी किसी और चीज़ में लगाएंगे, तो आपको उसका फायदा होगा। भगवान आप सबको सदबुद्धि दे।”

babita ji and tappu

आपको बता दे, मुनमुन दत्ता ने अपना करियर आकाशवाणी के लिए गाने से शुरू किया था। 006 में आई फिल्म ‘हॉलीडे’ और 2015 में आई ‘ढिंचक एंटरप्राइज़’ जैसी फिल्मों में काम किया। मगर उन्हें सफलता मिली सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबिता अय्यर के रोल से।