VIDEO: धोनी का न्यू अवतार आया सामने, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक नया अवतार लॉन्च हो चुका है। धोनी ने खुद अपनी इस माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन नॉवेल का फर्स्ट लुक टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी किया है।
इस नए अवतार में धोनी दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर से धोनी समर्थकों में उत्साह की लहर देखी जा रही। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि धोनी अघोरी 'अथर्व' के किरदार में नजर आ रहे हैं।
यंहा देखिये महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार वीडियो:-
क्या है इस बेबसीरीज का कॉन्सेप्ट?
महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी टु अनाउंस माय न्यू अवतार ...'अथर्व'।"
#MSDhoni will be seen in a soon to be launched new age graphic novel titled #AtharvaTheOrigin
— Kaushik LM (@LMKMovieManiac) February 2, 2022
Created by Virzu Studios in association with MIDAS Deals Pvt Ltd., the graphic novel will showcase #Dhoni in a never seen before avatar👍👌 #MSD @DoneChannel1 #DhoniAsAtharva #Atharva pic.twitter.com/h6WuGAZgxl
इस टीजर में धोनी को युद्ध के मैदान में एनिमेटेड अवतार 'अथर्व' के रूप में दिखाया गया है। पूर्व क्रिकेटर के कैरेक्टर अघोरी 'अथर्व' को राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा सकता है। यह लेखक रमेश थमिलमनी की किताब पर आधारित है जो पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज (Web Series) के रूप में जाना जाता है, यह धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है।
इस मीडिया कंपनी को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था। इस ग्राफिक नॉवेल को विरजू स्टूडियोज और मिडास डील प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का नया लुक
धोनी की नॉवेल का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। प्रशंसकों में खासा उत्साह है उनका कहना है कि धोनी को मैदान के इतर देखना एक सुखद अहसास दिलाएगा और वह इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#MSDhoni will be soon seen in a graphic new age novel #AtharvaTheOrigin. It gives @msdhoni fans and comic lovers a reason to rejoice. pic.twitter.com/kf8OTrAHl5
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 2, 2022
The new look & Avtar of MS Dhoni from Atharva#MSDhoni #Atharva pic.twitter.com/84M1OqIRfe
— 𝙰𝚔𝚜𝚑𝚊𝚢 (@iBeing_Akshay) February 2, 2022
#MSDhoni upcoming graphic novel#Atharva first look
— Praveen (@praveen_5654) February 3, 2022
Hara Hara mahadev #MSDhoni #AtharvaTheOrigin pic.twitter.com/zaGPz4941S
Congratulations on ur new project my dear @Ramesharchi bro …. Looks supa 🤩@ramesharchi@atharvaorigin#atharvatheorigin#msdhoni pic.twitter.com/TzdSPFP0t6
— Vaibhav (@actor_vaibhav) February 3, 2022
बहरहाल बात चाहे ऑन फील हो या ऑफ फील्ड माही का जलवा हर ओर बकरार रहता है। अब माही के नए अवतार में लोगों को बेहद उत्साहित कर दिया। फ़िलहाल महेंद्र सिंह धोनी द्वारा फैन्स को दिए गए सरप्राइज पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।