रोटी बनाते हुए महिला ने छेड़ा सुरों का ऐसा तराना, सोनू सूद भी हो गए फैन... दिया ऑफर!

सोशल मीडिया पर एक महिला का गाना बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला बहुत ही सुरीली आवाज़ में गाना गा रही हैं। वंही इस गाने को सुनने के बाद सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं पाए, और इस वीडियो पर उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए महिला को एक बड़ा ऑफर दे डाला। क्या है पूरी कहानी? चलिए हम आपको बताते है।
बेटी के लिए मां ने गाया सुरीला गाना!
दरअसल, मनोज कुमार सिन्हा नाम के एक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्ची अपनी माँ से कहती है कि म्मी एक गाना सुना दो प्लीज...। आप बहुत अच्छा गाती हो, बहुत दिन हो गए...। आपकी आवाज बहुत अच्छी लगती है इसलिए सुनते हैं...। उसपर मां कहती है कि तुमको बहुत गाना सुनना है और इसके बाद कहती है यह अंतिम बार है और फिर सुर ताल का ऐसा संगम कि आप भी वाह कहे बिना नहीं रहेंगे।
इससे सुरीला सम्भव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है 😊 pic.twitter.com/2nm3Yfzccm
— Mukesh Kumar Sinha (@Tweetmukesh) January 27, 2023
जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चूल्हे पर रोटी बना रही हैं। महिला की बेटी मां से एक गाना गाने के लिए निवेदन कर रही है। मां पहले मना कर देती है, फिर गाना गाती है। जैसे ही मां तेरे नैना सावन भादो गाती है, तो मानो ऐसा लगता है जैसे कोई प्रोफेशनल सिंगर गाना गा रहा हो। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी ज्यादा वायरल हो चुका है।
गाना सुन सोनू बोले- माँ फ़िल्म के लिए गाना गाएगी!
आपको बता दे, महिला की आवाज इतनी सुरीली है कि लोग इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं, और सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वंही जब इस वीडियो पर सोनू सूद की नजर पड़ी तो बह खुदको रोक नहीं पाए। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने पर सोनू ने रिएक्ट किया है। सोनू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि नंबर भेजिए माँ फिल्म के लिए गाना गाएगी।
नंबर भेजिए
— sonu sood (@SonuSood) January 27, 2023
माँ फ़िल्म के लिए गाना गाएगी ❤️ https://t.co/rLebxFRhWX
जानकारी के लिए बता दे, यह वीडियो कहां का है इसपर अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यूजर्स इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को 70 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस गाने पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
लोग भी कर रहे गाने की खूब तारीफ!
क यूजर ने लिखा कि सोनू भइया आप रुला देते हो जब ऐसे लोगो की आप आवाज बनते हो। आप वास्तव में भगवान का रूप हो इस बहन की आवाज अपने पहचानी। एख ने लिखा कि क्या लिखूं...?? जब भी मैं ऐसे कलाकारों को देखता हूं तो, हमारे हाथ नहीं चल पाते किबोर्ड पे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सोनू सूद भाई आप दिल के सच्चे हीरे हो जिसे स्वयं भगवान ने खुद तराशा है आपकी अच्छाई की चमक जिसपर भी पड़ेगी उसका जीवन जरूर संवर जाएगा।