आर्यन के सपोर्ट में मीका सिंह ने स्टारकिड्स पर कह दी ऐसी बात; टेंशन में आ जाएंगे मां-बाप!

 | 
aryan khan and meeka singh

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बह कई दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद है, और जमानत मिलने का इंतजार कर रहे है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान का नाम जबसे ड्रग्स केस में सामने आया है, तब से कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं तो कुछ उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। इन्ही में एक बड़ा नाम मीका सिंह का भी शामिल हो गया है। 


इस मामले में इंडस्ट्री के लोगों की चुप्पी संजय गुप्ता और मीका सिंह को खटक रही है। संजय गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री की इस चुप्पी को शर्मिंदगी बताया था। संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा:-

'शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के हजारों लोगों को रोजगार दिया है और आज भी दे रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं। और इस मुश्किल वक्त पर इसही फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी शर्मनाक है।'

मीका बोले- 'आर्यन को दो जमानत'

मीका सिंह (Mika Singh) ने संजय गुप्ता के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं। वो सभी ड्रामा देख रहे है और एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। मैं शाहरुख खान के साथ हूं। आर्यन खान को जमानत मिल जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाके ये एकता दिखाएंगे।'


आपको बता दे, यह पहली बार नहीं है जब मीका सिंह, शाहरुख खान के सपोर्ट में आगे आए हैं। आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद मीका ने एक ट्वीट कर एनसीबी को ताना मारा था। मीका ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने सुना था कि उस बड़े से क्रूज पर कई लोग थे लेकिन उन्हें आर्यन खान के अलावा किसी और को देखने नहीं मिला। क्या आर्यन खान अकेले क्रूज पर घूम रहे थे? हद है।  

आज होगी आर्यन की जमानत पर HC में सुनबाई 

aryan khan

आपको बता दे, आज एक पहलीबार आर्यन केस को लेकर हाई कोर्ट में सुनबाई होगी, जिसमे सायद आर्यन खान को जमानत दी जा सकती है। क्यूंकि निचली अदालत द्वारा लगातार आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद आर्यन के बकील हाई कोर्ट पहुंच गए। अब देखना दिलचस्प होगा की आर्यन खान को हाई कोर्ट जमानत देगा या नहीं?