अलविदा भीम: महाभारत के 'भीम' का निधन, खेलों में गोल्ड मेडल जीत रोशन किया था देश का नाम!

 | 
Actor Praveen Kumar Sobti passed away

टेलीविजन जगत से एक बहुत ही दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, बीआर चोपड़ा की महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर स्पाइनल प्रॉब्लम से ग्रसित थे। हालांकि निधन की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है। प्रवीण कुमार सोबती का  निधन दिल्ली में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाबी बाग स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। प्रवीण कुमार के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। 

अर्जुन अवॉर्डी थे प्रवीण

actor praveen kumar sobti

फिल्मों में काम करने से पहले प्रवीण एथलीट थे। प्रवीण को उनकी शानदार कदकाठी के लिए भी जाना जाता था। पंजाब के रहने वाले प्रवीण 6 फीट लंबे थे। प्रवीण ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल्स जीते थे। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। खेल में अच्छे योगदान की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था।

इंडियन आर्मी में रहकर की देश सेवा 

प्रवीण ने ना केवल देश का प्रतिनिधित्व खेलो में किया बल्कि बह भारतीय सेना में भी अपना योगदान दे चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने BSF ज्वाइन कर देश सेवा भी की है। यही से उन्होंने फिल्मो की तरफ अपना रुख किया। 

actor praveen kumar sobti

एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे। प्रवीण कुमार महाभारत सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। लेकिन महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। 

पिछले साल एक मीडिया इंटरव्यू में प्रवीण कुमार ने कहा था कि:-

"मैं काफी समय से घर में ही रह रहा हूं। तबीयत ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण डॉक्टर ने खाने में भी कई तरह के परहेज करने को बोला है। स्पाइनल प्रॉब्लम भी है। मेरी पत्नी वीणा मेरा देखभाल करती है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और अब वह मुंबई में रहती है।"

मुश्किल में गुजरे प्रवीण कुमार के आखिरी दिन

प्रवीण ने 100 रुपये के शगुन से एक्ट‍िंग में अपनी किस्मत का ताला खोला था। लेकिन महाभारत के भीम प्रवीण कुमार के अंतिम दिन मुश्किल में गुजरे। वे आखिरी दिनों में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना कर रहे थे। प्रवीण लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी। 

फिल्मो में भी आजमाया था हाँथ 

actor praveen kumar sobti

महाभारत को करने के बाद उन्होंने लगभग 50 फिल्में और टीवी शो किए। प्रवीण ने 1981 में आई फिल्म 'रक्षा' से अपनाा डेब्यू किया था। हालाँकि उन्होंने बाद में एक्टिंग छोड़ राजनैतिक रुख कर लिया पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन की लेकिन बाद में भाजपाई हो गए।