नहीं रहे कन्नड़ सुपस्टार पी. राजकुमार, वर्कआउट के दौरान आया था हार्ट अटैक!

 | 
puneet rajkumar

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार की उम्र महज 46 साल थी। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। 

उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

कर्नाटक में हाई अलर्ट 

puneet rajkumar
Image Source: Times Of India

डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि, पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा जाएगा। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सघन गश्त की जा रही है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैन्स सड़कों पर न आ जाएं। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाई है।

इलाज के दौरान हुआ निधन 


शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।  

कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार के बेटे थे पुनीत

पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था।  पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

puneet rajkumar
अस्पताल के बाहर जुटे सुपरस्टार के फैंस (Image Source: Dainik Bhaskar)

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर  कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैन्स सड़कों पर न आ जाएं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुःख

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है। 


पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड स्टार हो तमिल-राजनीती से जुड़े लोग हर कोई राजकुमार के निधन पर दुःख ब्यक्त कर रहा है। उनके निधन से बाकई कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान हुआ है। जिसका भुगतान करना कोई मामूली बात नहीं है।