दुल्हन बनी कनिका कपूर, लंदन के फाइव स्टार होटल में हुई रॉयल वेडिंग...वायरल हुआ वीडियो!

 | 
kanika kapoor wedding

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर ने शुक्रवार (20 मई) को शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने बिजनेसमैन गौतम संग शुक्रवार को लंदन में सात फेरे लिये। शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया है और अब कनिका और गौतम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

kanika kapoor wdding album
Image Source: Insta

आपको बता दे, कनिका की शादी करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच लंदन के फाइव स्टार होटल में हुई। जिनमें कनिका पीच कलर लहंगा पहने दिख रही हैं। वहीं गौतम ने भी कनिका के लहंगा से मैच करती हुई पेस्टल शेरवानी में नजर आए। 

kanika kapoor
Image Source: Insta

पिछले कई दिनों से कनिका कपूर लंदन में हैं। यहां उनकी शादी से पहले मेहंदी और बाकी के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। ऐसे में उन्हें बेहद खूबसूरत लुक में देखा गया था। 

kanika kapoor
Image Source: Insta

इस तस्वीरों में देखा जा सकता है की उन्होंने लाइट कलर का लहंगा पहना है जिसमें कनिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपनी शादी पर भी कनिका कपूर का लुक देखने लायक था। उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर पहने थे। पिंक चूड़ियां और दुप्पट्टा भी उन्होंने पहना था। 

kanika kapoor
Image Source: Insta

गौतम के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार पहना था। साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। गौतम अपने इस वेडिंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। 


कनिका कपूर और गौतम की शादी और फेरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की कभी गौतम कनिका का हाथ थामें चल रहे हैं तो कभी वे उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं।

 


कनिका की शादी से कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में दुल्हन बनीं कनिका कपूर को अपने दूल्हे के पास जाते देखा जा सकता है। कनिका 'फूलों की चादर' के नीचे से चलकर गौतम के पास जाती दिख रही हैं। वीडियो में मोहम्मद रफी का फेमस गाना 'तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं' चल रहा है। 

कनिका कपूर की है ये दूसरी शादी!

आपको बता दें की कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है. कनिका की पहली शादी डॉ. राज चंदोक से साल 1997 में हुई थी। कनिका के तीन बच्चे हैं कनिका की दो बेटियां हैं और एक बेटा है। सिंगर लखनऊ से बिलॉन्ग करती हैं और उनकी शादी महज 18 साल की उम्र में हो गई थी। 2012 में सिंगर ने अपने तलाक के बाद से बच्चों को अकेला बड़ा किया है।


कनिका अपने तीनों बच्चों की पढ़ाई विदेश से करवा रही हैं। वहीं बच्चे भी अब कनिका की दूसरी शादी के बेहद खुश हैं।