दुर्गा पूजा के पंडाल में अपने अंकल से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं काजोल, देखें वीडियो

 | 
kajol durga puja

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हर साल की तरह इस साल भी मंगलवार को दुर्गा पूजा उत्सव (Durga Pooja Festival) में हिस्सा लिया। हर बार की तरह इस बार भी काजोल पूरी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मना रही हैं। काजोल के दुर्गा पूजा के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन काजोल का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में काजोल को रोते हुए देखा जा सकता है। 

काजोल हर साल अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होती हैं।  काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने अंकल को गले लगाते दिखाई दे रही हैं। उस दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक होकर रोती भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के अंकल उन्हें गले लगाकर बड़े प्यार से चुप करा रहे हैं। 

यंहा देखिये काजोल का वायरल वीडियो 


इस वीडिय में नजर आता है कि काजोल जैसे ही अपने अंकल से मिलती हैं वह अपने आंसू थाम नहीं पाती हैं और उन्हें लिपटकर रोने लग जाती हैं। इस तरह इस इमोशनल वीडियो पर फैन्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि काजोल के इमोशनल होने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है और मीडिया रिपोर्टों में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। 

दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल ने बेहद ही सिंपल साड़ी कैरी की। इस पिंक कलर की साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल जूलरी पहनी थी। काजोल के माथे पर लगी बिंदी उनके लुक को बेहद ही अट्रैक्टिव बना रही थी। वहीं, काजोल के साथ उनकी कजिन शरबानी मुखर्जी भी नजर आईं। 

kajol durga puja

आपको बता दें, नॉर्थ मुंबई में सारबोजनीन दुर्गा पूजा (Sarbojanin Durga Puja) हर साल बॉलीवुड के मुखर्जी परिवार द्वारा धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।  काजोल (Kajol) से लेकर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji), तनुजा (Tanuja) सहित पूरा परिवार इस पूजा में शामिल होता है। 

काजोल हर साल नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। हर साल वह अपनी मां तनुजा के साथ दुर्गा मां के पंडाल में नजर आती हैं। लेकिन इस बार वह अकेली ही दुर्गा मां के पंडाल पहुंचीं। यहां पर उनके लुक को काफी पसंद किया गया। काजोल ट्रेडिशनल लुक में काफी सुंदर लग रही थीं।

kajol durga puja

काजोल (Kajol) रेड कलर की साड़ी में माता के दर्शक करने पहुंची थीं। वह बेहद सिंपल और पारंपरिक लुक में नजर आईं। माता की मूर्ति के आगे माथा टेककर काजोल ने पूजा पंडाल में तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान उनके परिजन भी साथ थे। 

kajol durga puja

मालूम हो कि काजोल आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह लीड रोल में थीं, जिनकी मां से कुछ खास नहीं बनती नजर आई। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि, इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।