रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर तो कृति सेनन बनी बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर उतरे सितारे!

 | 
ranveer singh filmfare

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई है। इसमें बॉलीवुड सितारे खूब सज-धजकर पहुंचे। अवॉर्ड फंक्शन शुरू होते ही कई स्टार्स ने डांस का तड़का तो लगाया ही। साथ ही, जमकर मस्ती भी हुई। अवॉर्ड फंक्शन को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे हैं। इसी से समझ आता है कि पूरा माहौल कितना मजेदार होनेवाला है। इसी के साथ घोषणा हुई 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विनर्स की। जिसमे बेस्ट एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए और बेस्ट एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए दिया गया।


इस साल की बेस्ट फिल्म अवॉर्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टरार शेरशाह को दिया गया। वहीं, बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब फिल्मफेयर का यह अवॉर्ड किसी महिला को दिया गया है।

अवॉर्ड जीतने के बाद खुशी से झूमे Ranveer Singh!


फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रणवीर को ये अवॉर्ड उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण नेे दिया। रणवीर ने दीपिका को स्टेज पर हग किया और उनके गाल पर किस किया। अवॉर्ड लेते वक्त रणवीर के चेहरे की मुस्कान देखने वाली थी। रणवीर जहां सूटेड लुक में थे, वहीं दीपिका सिंपल और कूल लगीं। 

फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पार्टनर पर कृति सेनन!

कृति सेनन को फिल्म मिमी में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड जीतने के बाद कृति से एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सवाल किया गया कि वो इंडस्ट्री में से किसे रेड कार्पेट पर डेट के तौर पर लाना पसंद करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई सिंगल इंसान नहीं बचा है।

krati senon

कृति ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सपनों के पूरे होने की बात लिखी है। साथ ही कृति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में कृति बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने ट्रॉफी को अपने सिर के पास रखा हुआ है। कृति ने नोट में लिखा, "मैं आज अकेले नहीं सो रही हूं। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। ब्लैक लेडी फाइनली मेरे पास है। मेरे सपनों को सच करने के लिए, थैंक्यू फिल्मफेयर।"