फरहान अख्तर ने शिबानी संग की दूसरी शादी, वायरल हुआ वीडियो!

बधाई हो, भई बधाई हो...शादी की लख लख बधाई। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी कर ली है। जी हां. शिबानी दांडेकर अब अख्तर खानदान की बहू गई हैं। वे मिसेज अख्तर हो गई हैं।
Farhan and Shibani are now Husband and Wife! ❤️🤩 @FarOutAkhtar @shibanidandekar #farhanakhtar #shibanidandekar #newlyweds #couple #wedding #koimoi pic.twitter.com/V6tECz6nBs
— Koimoi.com (@Koimoi) February 19, 2022
फरहान ने शिबानी को तीन साल डेट करने के बाद आज यानी 19 फरवरी को फाइनली शादी कर ली है। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्तों सहित करीब 50 लोग शामिल हुए थे। वहीं उनकी शादी की पहली तस्वीर और वीडियो भी सामने आ चुकी है। इस तस्वीर में नव विवाहित जोड़ा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है।
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar make a perfect pair in dreamy wedding
— ANI Digital (@ani_digital) February 19, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/DuRfybcnoA#FarhanAkhtar #ShibaniDandekar #FarhanShibaniWedding pic.twitter.com/VdsWrdVMQm
दूल्हा-दुल्हन बने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साथ में परफेक्ट कपल लगे। उनके फैंस के लिए इससे बढ़कर कुछ और वीकेंड ट्रीट नहीं हो सकती। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की जो पहली तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में शिबानी जहां लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं तो फरहान ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है।
Prominent director and actor Farhan Akhtar ties the knot with TV anchor Shibani Dandekar pic.twitter.com/r3udmeRKFC
— The New Indian (@TheNewIndian_in) February 19, 2022
दोनों की खुशी देखते ही बनती है। अपने इस वेडिंग लुक को शिबानी ने खूबसूरत रेड veil के साथ कंप्लीट किया. शादी मे फरहान-शिबानी ने डांस भी किया, जिसका वीडियो सामने आया है।
#FarhanAkhtar and #ShibaniDandekar get married in #Khandala pic.twitter.com/PanUh6J3nO
— NSMBoxOffice (@NsmBoxOffice) February 19, 2022
आपको बता दें कि शादी में फरहान अख्तर के खास दोस्त ऋतिक रोशन उनके मम्मी-पापा राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी शामिल हुए हैं।
शिबानी और फरहान ने रखी Vow सेरेमनी
करीबन 4 साल तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी की। दोनों की ये शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई। कपल ने ना ही हिंदू वेडिंग की और ना ही निकाह किया। कपल ने कुछ हटके करने का फैसला लिया।
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar wedding live updates: Bride and groom seen in first pic, she wears a red veil
— Newspaper😷 (@NewspaperANI) February 19, 2022
pic.twitter.com/vfdcG7q8mu
शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया। फरहान-शिबानी की लव स्टोरी एक रियलिटी शो में शुरू हुई थी। जहां फरहान शो के होस्ट थे और शिबानी कंटेस्टेंट। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। और अब दोनों ने शादी कर ली।