फरहान अख्तर ने मनाई दिवाली तो भड़के इस्लामी कट्टरपंथी, टोलर्स ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

 | 
farhan akhtar

दिवाली पर पूरे देश की तरह बॉलीवुड भी काफी एक्साइटेड नजर आया। सेलेब्स फेस्टिव सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जिस पर उन्हें फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। इसीक्रम में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने दिवाली के खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्टर दिवाली पूजा में शामिल होकर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं।

अब इस तस्वीर पोस्ट करने के चक्कर में एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर की तस्वीरें सामने आते ही कई मुस्लिम यूजर्स, फरहान को दिवाली पूजा करने पर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कई ट्रोलर्स ने उनके धर्म पर सवाल भी खड़े किए हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर आए फरहान!

farhan akhtar

दरअसल, फरहान ने धनतेरस के मौके पर एक पूजा रखी थी इस दौरान वो खुद हवन में शामिल होते नजर आए। इसी पूजा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। बस यहीं बात कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरी, उन्होंने उसी के लिए अभिनेता को गलत तरीके से निशाना बनाया है। 

farhan akhtar

धनतेरस पूजा में भाग लेने की तस्वीर को साझा करते हुए फरहान अख्तर ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हैपी दिवाली'। 

एक यूजर ने फरहान को ट्रोल करते हुए लिखा, अभी हाल ही में 12 रबिउल अव्वल गई, उसकी कोई पोस्ट नहीं की। दूसरे ने लिखा, जो अल्लाह का नहीं हुआ वो इंसानों का क्या होगा। एक ट्रोलर ने फरहान के धर्म पर सवाल उठाते हुए लिखा, फरहान हिंदु है या मुस्लिम।

farhan akhtar

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, नाम का मुसलमान है तू। वहीं दूसरे ने लिखा, तुम मुस्लिम हो, ये क्या कर रहे हो।

बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। इन तस्वीरों में फरहान को अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के माथे पर पूजा का तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। जोड़े के साथ, फरहान के बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी और उनकी पत्नी डॉली सिधवानी भी दिखाई दे रहे हैं।

farhan akhtar

पिछले कई महीनों से दोनों के जल्द शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि कपल इन खबरों पर लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। फरहान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते देते हैं। 

farhan akhtar

इससे पहले शिबानी के जन्मदिन पर, उन्होंने उनके साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की इसे कैप्शन दिया था, "मेरे पूरे दिल से.. जन्मदिन मुबारक हो शू। लव यू।"