राजू श्रीवास्तव के बाद एक और मशहूर कॉमेडियन का निधन, सुनील पाल ने दी दुखद जानकारी!

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब कॉमेडी की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। लोगों को अपने जोक हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पराग कंसारा का निधन हो चुका है। पराग को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन से पहचान मिली थी। पराग के निधन की खबर कॉमेडियन सुनील पाल ने दी है।
लाफ्टर चैलेंज वाले पराग कंसारा का निधन!

पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर पराग के निधन की दुखद खबर साझा की है। उन्होंने वीडियो में कहा कि, "लाफ्टर चैलेंज के हमारे साथ पराग कंसारा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे। वीडियो में सुनील ने यह भी कहा कि कॉमेडी की दुनिया को पता नहीं किसकी नजर लग गई है।"
कॉमेडी की दुनिया को नजर लग गई है- सुनील पाल
आगे सुनील ने कहा, कॉमेडी की दुनिया को पता नहीं किसकी नजर लग गई है। जो लोग सबको हंसाते हैं उनके और उनके परिवार के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। एक से बढ़कर एक कॉमेडी के पिल्लर हमसे दूर जा रहे हैं। कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव जी को हमने खोया। उनका सदमा अब भी है। हमें यकीन नहीं होता। लोग उनकी बातें याद करके हंसते हैं, लेकिन फिजिकली वो हमारे बीच नहीं हैं।
After the demise of well-known comedian #RajuSrivastava, #ParagKansara of 'The Great Indian Laughter Challenge' fame passed away on Wednesday. He was 51.
— Atulkrishan (@iAtulKrishan) October 6, 2022
His industry friend and popular stand-up comedian, Sunil Pal took to his Instagram handle to share this sad news. pic.twitter.com/mkECRv2fpA
उनसे पहले भाबीजी घर पर हैं के दीपेश भान, बहुत कम उम्र में लोगों को हंसाते-हंसाते लोगों को रुला गए। अभी चार दिन पहले मेरे अच्छे दोस्त और कॉमेडियन जीतू गुप्ता के सुपुत्र का निधन हुआ था। कुछ दिन पहले हास्य कवि अशोक सुंदरानी जी चल बसे, अंनंत श्री जी चल बसे। कॉमेडी जगत में बहुत नुकसान हो रहा है।
पार्ट टाइम जादूगर भी थे कनसारा!
सुनील पाल ने पराग कनसारा के लिए कहा कि पराग कनसारा जी ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। पराग कनसारा जी के साथ मेरी यादें ताजा हैं, घर जैसे संबंध हैं। उन्होंने हमेशा मुझे अपना छोटा भाई माना है, जब भी वह मुंबई आते थे तो हमारे घर आते थे... दुआएं देते थे। बहुत सारी प्रार्थनाएं करते थे। उनके साथ मैंने फिल्म भी की 'बॉम्बे टू गोवा'. सैकड़ों टीवी शोज किए हैं। हजारों लाइव शोज किए हैं, बहुत अच्छे कलाकार थे।

स्टेज पर जाकर वहां की रौनक बढ़ा देते थे। मंझे हुए कलाकार थे वो, गुजराती उनकी मातृभाषा थी। जीरो से उन्होंने शुरुआत की थी। छोटे-छोटे काम करके वह आगे बढ़े थे, पार्ट टाइम जादूगर भी थे वह। सर्कस में भी उन्होंने काम किया है, बर्थडे पार्टीज में वह बच्चों को गेम खिलाते थे औ जादू करते थे। कॉमेडी भी करते थे। पराग कनसारा साहब के बहुत सारी यादें मुझे याद आ रही हैं।

मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को शांति मिले। उनकी आत्मा को शांति मिले। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि पराग भाई हमारे बीच नहीं रहे हैं। मेरे लिए यह सहन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
राजू श्रीवास्तव के साथ शो में आए थे नजर!

बता दें कि पराग कंसारा ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में पराग जीत तो नहीं सके, हालांकि उन्हें देशभर में खूब पसंद किया गया। इसके बाद पराग कॉमेडी का किंग शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि वह इस शो में विजेता नहीं बन सके थे। बाद में वह 'कॉमेडी का किंग' शो से नजर आए। बता दें कि गुजरात के वडोदरा से ताल्लुक रखते थे। लंबे समय से वह छोटे पर्दे और शोज से दूर थे।