फिर बिगड़ी लता मंगेशकर की तबीयत, हालत बेहद नाजुक...जानिए डॉक्टर ने क्या बताया?

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले 27 दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अस्पताल में लता का लगातार इलाज चल रहा है। वंही मीडिया के भाले से खबर आ रही है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। वो ICU में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक (Lata Mangeshkar Health Update) बताई जा रही है।

आजतक की एक रिपोर्ट अनुसार, बताया जा रह है कि लता मंगेशकर अभी भी ICU में हैं और डॉक्टर की निगरानी में रहेंगी। खबर ये भी है कि राज ठाकरे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लता मंगेशकर का हाल लेने पहुंचे हैं।
बीते 26 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर बीते 26 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 8 दिन पहले ही वेंटिलेटर से हटाया गया था। लेकिन शनिवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वापस वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर्स उनकी देखरेख में जुटे हुए हैं। ये खबर जानने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनके लिए दुआ मांगने लगे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
क्या बोले डॉक्टर्स?
लता मंगेशकर का परिवार उनके स्वास्थ्य पर बात करने से मना कर दिया है। लेकिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने बताया है कि लता मंगेशकर की हालत खराब हो गई है। डॉक्टर प्रतीत समदानी से शनिवार शाम करीब 4 बजे मीडिया से बात करते हुए कहा:-
'हम लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। वह ट्रीटमेंट पर रिएक्ट भी कर रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।'
डॉक्टर प्रतीत ने यह भी कहा है कि लता मंगेशकर को अग्रेसिव थेरेपी दी जा रही है। इस समय वह प्रोसीजर को अच्छे से सहन कर रही हैं। आपको बता दे, 92 साल की सिंगर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके लक्षण हल्के थे, लेकिन उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स की निगरानी में ICU में रखा गया।