अमिताभ से लेकर सनी देओल तक, दिलीप कुमार के निधन पर किसने कैसे दी श्रधांजलि? देखिये

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार नहीं रहे। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी से लोगों को रुला देने वाले दिलीप को दुनिया ‘ट्रेजडी किंग’ बुलाती थी। आज (बुधवार) सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती
 | 
अमिताभ से लेकर सनी देओल तक, दिलीप कुमार के निधन पर किसने कैसे दी श्रधांजलि? देखिये

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्‍टार दिलीप कुमार नहीं रहे। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपनी अदाकारी से लोगों को रुला देने वाले दिलीप को दुनिया ‘ट्रेजडी किंग’ बुलाती थी। आज (बुधवार) सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा में मेथड ऐक्टिंग की शुरुआत की। ब्‍लैक ऐंड वाइट फिल्‍मों के दौर में दिलीप कुमार और देव आनंद, हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े हस्‍ताक्षर रहे। दुर्भाग्‍य से, दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।

बॉलीवुड ने कुछ इस तरह जताया शोक

अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, और लिखा:-

“एक संस्थान चला गया..भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा दिलीप कुमार से पहले और उनके बाद रहेगा.. उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं दुआ करता हूं और ईश्वर उनके परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। मुझे गहरा दुख हुआ है।”

अक्षय कुमार ने लिखा:-

“दुनिया के लिए कई अन्य हीरो हो सकते हैं। हम अभिनेताओं के लिए वे हीरो थे। दिलीप कुमार सर भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले गए हैं। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उसके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने इस गंभीर दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया है।