प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तलाक, भविष्यबाणी गुरु KRK के साथ पब्लिक ने खेला कर दिया!

फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों की आलोचना भी करते रहते हैं। उनकी फिल्मो और निजी जिंदगी पर अपने रिव्यु देते रहते है। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते
 | 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तलाक, भविष्यबाणी गुरु KRK के साथ पब्लिक ने खेला कर दिया!

फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों की आलोचना भी करते रहते हैं। उनकी फिल्मो और निजी जिंदगी पर अपने रिव्यु देते रहते है। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर भविष्यवाणी की है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तलाक, भविष्यबाणी गुरु KRK के साथ पब्लिक ने खेला कर दिया!

केआरके ने बॉलीवुड के स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लेकर ऐसी बात बोलती है, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। सलमान खान (Salman Khan) और मीका सिंह (Mika Singh) से पंगा लेकर सुर्खियों में आए केआरके इस बार प्रियंका चोपड़ा और निक के फैंस से पंगा ले बैठे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तलाक भविष्यवाणी

अक्सर विवादों में रहने बाले केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा:-

‘निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तलाक, भविष्यबाणी गुरु KRK के साथ पब्लिक ने खेला कर दिया!

यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर कही है। केआरके ने अपनी भविष्यवाणियों की सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें प्रियंका और निक के तलाक की भविष्यवाणी कर डाली है। उन्होंने दावा किया है कि कपल का तलाक अगले 10 साल में हो जाएगा।

KRK की सैफ-करीना के बच्चो पर भविष्यबाणी

वहीं, केआरके ने कहा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे अपने नाम की वजह से कभी सफल कलाकार नहीं बन पाएंगे। सैफ और करीना कपूर के दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर लिखा:-

‘सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे।’

तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि ये एक्टर बड़ा स्टार बनेगा, लेकिन अपने पिता के निधन के बाद।  इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिखा। हालांकि इन ट्वीट्स की वजह से केआरके सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। 

भविष्यबाणी पर पब्लिक ने ‘खेला’ कर दिया

इन सारे अनुमानों की वजह से अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कभी किसी के बारे में अच्छा बोल दिया करो।’

AnalyticalAptitude नाम के हैंडल ने लिखा है, ‘आपको सिखाया जाना चाहिए कि सीमाओं के भीतर कैसे रहना है। वे कुछ भी करें लेकिन आपको किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।’ 

नीचे देखिये अन्य ट्वीट्स:-

आपको बता दे, KRK ने एक के बाद एक कई भविष्यबाणियां की है, बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोगो पर उन्होंने कुछ ना कुछ लिखा है। जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।