अक्षय कुमार की माँ का हुआ निधन, मुंबई में ली आखिरी साँस

बुधवार की सुबह अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। वह 77 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्षय कुमार ने इस दुखद खबर की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दी है। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एक्टर हाल ही में उन्हें देखने के लिए भारत वापस आए थे।
बता दे, कि मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तोरानी, करन कपाड़िया जैसे सितारों को अंतिम संस्कार से लौटते वक्त स्पॉट किया गया।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बीमार मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) के लिए एक दिन पहले फैंस से दुआओं की अपील करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भारी मन से सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:-
‘वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं. आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के साथ आ गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है।’
आईसीयू में थी भर्ती
अक्षय कुमार की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाजुक थी, इसलिए वह आईसीयू में भर्ती थी। मां खराब तबीयत की जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार अपनी फिल्म को बीच में ही छोड़कर लंदन से भारत आ गए थे। परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने अरुणा भाटिया की ट्रीटमेंट की डिटेल्स को छिपाकर रखा है। शुक्रवार की शाम अक्षय की मां अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इससे पहले 7 सितंबर को अक्षय कुमार ने उनकी बीमार मां के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया था। एक्टर ने इंस्टा पोस्ट में लिखा था:-
''शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। हर पल मुश्किल से निकल रहा है। आप सभी की हर दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।"
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब हैं। खबर मिलते ही अक्षय लंदन से मुंबई वापस लौटे।
बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद सभी उनकी मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है। सलमान खान ने ट्वीट कर अक्षय कुमार की मां के निधन पर दुख जताया है और अपनी सांत्वना दी है।
श्मशान घाट पर पहुंचे सितारे
बता दें कि अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवनहंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है। श्मशान घाट पर कई बाॉलीवुड सितारे स्पॉट किये गये। पवनहंस श्मशान घाट डायरेक्टर और अक्षय के दोस्त रोहित शेट्टी, चंकी पांडे और टिप्स कंपनी के मालिक और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।
साजिद खान,रितेश देशमुख , प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, करण कपाड़िया अक्षय की मां को आखिरी विदाई देने लिए पहुंचे हुए हैं।