'बचपन का प्‍यार' वाले सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती!

 | 
Sehdev

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बचपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। इस ऐक्सिडेंट के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है, जिसमें घायल सहदेव को ऐम्बुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा है।

मीडिया खबरों के अनुसार, सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

bachpan ka pyaar fame sahdev

इस खबर से सहदेव को चाहने वाले और सभी फैन्स काफी दुखी हैं। और लोग लगातार बच्चे के ठईक होने की दुआ कर रहे हैं। इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

कैसे हुई घटना?


मीडिया खबरों के अनुसार, सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद, बंहा मौजूद लोगो ने घायलों को अस्पताल पंहुचाया। जंहा सहदेव की हालत गंभीर बनी हुई है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

मीडिया खबरों के अनुसार,  बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। 


जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके। आधे घंटे में जगदलपुर मेकाज पहुंच जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने इलाज का आश्वासन दिया


NBT की एक खबर अनुसार, छत्तीसगढ़ के सीएम ने आश्वासन दिया है कि सहदेव को पूरा इलाज दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद सहदेव दिरदो को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। 

"बचपन का प्यार" गाने से मिली थी पॉपुलरटी 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सहदेव दिर्दो ने 'बचपन का प्यार'  गाकर लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी। कभी वो गाना गाते हैं तो कभी डांस करते नजर आते हैं। उनका हर अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो के इस गाने ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाया, जिसके फैन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज तक हुए।

bachpan ka pyaar fame sahdev

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी लड़के की खूबियां जान मिलने बुलाया था। जिसके बाद बादशाह ने सहदेव के साथ गाना भी गाया। जो काफी फेमस हुआ। NDTV की खबर अनुसार, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सहदेव के परिजनों से फोन पर बात की। उन्‍होंने सहदेव के हालचाल जाने और कहा कि जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का वादा किया।