'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..' फेम सहदेव की हालत अब कैसी है?

 | 
sahdev

'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..' गाने से मशहूर हुए सहदेव दिरदो का मंगलवार रात एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सहदेव के सर में गंभीर चोटे आई है। फ़िलहाल सहदेव का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है। वह अभी ICU में एडमिट है। 

बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। हालांकि सहदेव अभी होश में है और परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है।

कैसे हुआ सहदेव का एक्सीडेंट?

sahdev

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वंहा मौजूद लोगो ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसके बाद से ही सहदेव की हालत नाजुक बनी हुई थी। 

रैपर बादशाह की टीम रायपुर पहुंची

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट अनुसार, मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। सहदेव के करीबी ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है।


साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।


आपको बता दे, बादशाह ने ही सहदेव को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है। सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को 'बसपन' कहता है। उसका यह भोला और मासूम अंदाज ही पब्लिक को बेहद भा गया था।

CM ने दिया इलाज का भरोषा 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के गायक सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं।