टीवी के 'राम' ने खरीदी चमचमाती ब्लैक मर्सिडीज, यूजर्स बोले- यह तो कलयुग का पुष्पक है प्रभु!

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए कलाकार अरुण गोविल। आज भी लोगों में इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। वहीं, इस सीरियल में 'राम' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि लोग उन्हें रीयल में 'भगवान राम' की तरह ही देखने लगे थे। और अब इसी टीवी बाले राम ने कलयुग का पुष्पक यानी चमचमाती ब्लैक मर्सिडीज खरीदी है। क्या है पूरा मामला? आइये जानते है।
अरुण गोविल ने खरीदी चमचमाती ब्लैक मर्सिडीज!
12 जनवरी, 1958 में जन्मे अरुण गोविल ने इस धारावाहिक शो में भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी लोग उन्हें उसी किरदार से जानते हैं, जिसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के कमेंट्स से हो जाता है। हाल ही में अरुण गोविल ने मर्सिडीज कार खरीदी है, जिसका एडिटेड वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर बधाई देने के साथ फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स भी किये हैं।
प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं। pic.twitter.com/2JEjlZzbOA
— Arun Govil (@arungovil12) June 6, 2022
वीडियो की शुरुआत में अरुण पत्नी लेखा गोविल के साथ कार से कवर हटाकर इसे रिवील करते नजर आते हैं। इसके बाद उन्हें कार की चाबी दी जाती है। अरुण के स्वागत के लिए शोरूम में खास तौर पर उनके रामायण वाले लुक की तस्वीर भी लगायी गयी है। अरुण गोविल ने वीडियो के साथ जानकारी देते हुए लिखा:-
"प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं।"
यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट!
अरुण गोविल की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें नई कार खरीदने के लिए बधाई दी है। कुछ फैंस ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाये हैं। वहीं, कुछ ने फनी कमेंट्स के साथ बधाई दी है। एक फैन ने लिखा- हे प्रभु। हे दशरथनंदन आपको बहुत-बहुत बधाई।

एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो कलयुग का पुष्पक है आपका प्रभु। एक और यूजर ने कार को आधुनिक रथ की संज्ञा दी है। आपको बता दे, अरुण गोविल ने कार की जानकारी तो साझा नहीं की है, मगर बताया जाता है कि यह मर्सिडीज बेंज सीएलए है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये के आस-पास है।
'राम' बने अरुण गोविल को सिगरेट पीता देख भड़क गया था शख्स!
हाल ही में रामायण की स्टारकास्ट 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। जिसमें अरुण ने रामायण की शूटिंग के समय का एक किस्सा साझा किया था। अरुण गोविल बताते हैं कि मैं उस समय बहुत सिगरेट पीता था। जैसे ही शूटिंग से ब्रेक मिलता मैं सेट के पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीने लग जाता था।

एक बार जब लंच ब्रेक में मैं पर्दे के पीछे सिगरेट पीने गया, तो एक अनजान व्यक्ति मेरे पास आया और अपनी भाषा में मुझे कुछ कहने लगा। मुझ उसकी भाषा तो समझ नहीं आई, हालांकि यह समझ आ रहा था कि वह किसी बात के लिए मुझे सुना रहा है।

अरुण आगे कहते हैं, उसकी बात समझने के लिए मैंने सेट पर मौजूद एक शख्स को बुलाया और उससे पूछा कि यह व्यक्ति क्या कहने की कोशिश कर रहा है। तब उसने मुझे बताया कि वह शख्स यह कह रहा है कि हम आपको भगवान राम समझते हैं और आप यहां सिगरेट पी रहे हैं। उसकी यह बात मुझे दिल पर लगी और तक से लेकर आज तक मैं कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया।
बॉलीवुड में काम मिलना हो गया था बंद!
एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, 'हिंदी फिल्मों में बतौर हीरो मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन रामायण में काम करने के बाद, जब मैंने बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करनी चाही, तो निर्माता मुझसे कहते थे कि मेरी छवि राम के रूप में बहुत मजबूत बन चुकी है। हम आपको किसी और रोल के लिए कास्ट नहीं कर पाएंगे और न ही आपको सपोर्टिंग रोल दे सकते हैं।"
“शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती। अच्छे कर्म, विचार, वाणी, व्यवहार, चरित्र और संस्कार, जिसके जीवन में यह सब है, वही सबसे सुंदर इंसान है”
— Arun Govil (@arungovil12) June 6, 2022
जय श्री राम🙏
बता दें, फ़िलहाल अरुण गोविल काफी वक्त से बतौर मोटिवेशनल स्पीकर काम कर रहे हैं। अभिनय में उनकी सक्रियता काफी कम हो गयी है।